{"_id":"620ff93aa8a9b97a6e1a9faf","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2342693108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले खंड में 17 में से 16.25 एलिवेटेड ट्रैक तैयार, मई में आएगी रैपिड ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले खंड में 17 में से 16.25 एलिवेटेड ट्रैक तैयार, मई में आएगी रैपिड ट्रेन
विज्ञापन
रैपिड के मेरठ तिराहा स्टेशन पर बनने वाले धनुषाकार स्पेन से पहले फ्लाईओवर और मेट्रो ट्रैक के ऊपर प
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले खंड में 17 में से 16.25 एलिवेटेड ट्रैक तैयार, मई में आएगी रैपिड ट्रेन
गाजियाबाद। रैपिड के साहिबाबाद से दुहाई पहले प्राथमिकता खंड में 80 फीसदी निर्माण संबंधी कार्य पूरा हो गया है। एनसीआरटीसी ने 17 किमी लंबे पहले कॉरिडोर में 16.25 किमी एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। अब केवल मोहननगर और मेरठ रोड तिराहा पर करीब .75 किमी एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य बाकी है। वहीं, अप्रैल तक सिविल संबंधी निर्माण कार्य पूरा होते ही मई में रैपिड की पहली प्रोटोटाइप ट्रेन के दुहाई स्थित डिपो में पहुंचेगी। वहीं, एनसीआरटीसी की तैयारी जुलाई के आखिर या फिर अगस्त में पहले खंड पर ट्रायल रन शुरू करने की है। दिसंबर 2022 तक ट्रायल रन पूरा होते ही देश की पहली रीजनल रेल के मार्च 2023 में गाजियाबाद में दौड़ने की पूरी उम्मीद है।
स्टेशनों का 65 से 75 फीसदी काम पूरा, 4.50 किमी बिछीं पटरियां:
रैपिड के पहले खंड में कुल पांच स्टेशन साहिबाबाद, मेरठ रोड तिराहा, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन अब आकार लेने लगे हैं। स्टेशनों का काम 65 से 75 फीसदी तक पूरा हो गया है। एलिवेटेड ट्रैक तैयार होने के बाद उस पर अब तक करीब 4.50 किमी तक रेल पटरियों को बिछाया जा चुका है। पटरियों के साथ एलिवेटेड ट्रैक पर इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। साहिबाबाद स्टेशन में तो प्लेटफार्म लेवल तक का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
एनसीआरटीसी सीपीआरओ ने कहा कि दुहाई डिपो में स्टैंडर्ड गेज की तीन निरीक्षण और दो वर्कशॉप लाइन का काम तेज गति से जारी है। डिपो में ही रैपिड का मुख्य कंट्रोल और बैकअप ऑपरेशनल सेंटर होगा। रैपिड कॉरिडोर सभी गतिविधियों की निगरानी डिपो से होगी। एनसीआरटीसी का मुख्य प्रशासनिक भवन अब आकार लेने लगा है। पहली प्रोटोटाइप ट्रेन के मई तक आने की उम्मीद है।