फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

स्वच्छता की परीक्षा में रामप्रस्थ ग्रीन सोसायटी नंबर वन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रामप्रस्था ग्रीन में स्वच्छता के लिए काम करने वाली महिलाओं की टीम। - फोटो : SHAHIBABAD
स्वच्छता की परीक्षा में रामप्रस्थ ग्रीन सोसायटी नंबर वन
विज्ञापन

गाजियाबाद। देश भर के शहरों के बीच होने वाली स्वच्छ सर्वेक्षण की परीक्षा देने से पहले नगर निगम ने अपने स्तर पर शहर की हाउसिंग सोसायटियों, आरडब्ल्यूए संगठनों, अस्पतालों, बाजारों, स्कूलों और सरकारी विभागों की स्वच्छता का परीक्षण किया। सबसे स्वच्छ हाउसिंग सोसायटी वैशाली की रामप्रस्थ ग्रीन को चुना गया। वहीं, सबसे स्वच्छ अस्पताल यशोदा हॉस्पिटल चुना गया। इस परीक्षा में सबसे स्वच्छ कार्यालय नगर निगम का रहा। स्कूलों की श्रेणी में डीपीएस इंदिरापुरम सबसे स्वच्छ रहा।
निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब डेढ़ माह पहले शुरू किए गए इस स्वच्छता सर्वेक्षण में इन संस्थानों ने ऑनलाइन आवेदन किया और साफ-सफाई के क्षेत्र में अपनी संपन्नता की जानकारी देकर खुद को बेहतर होने का दावा किया। सबसे स्वच्छ होने का दावा करने वाले इन संस्थानों में साफ-सफाई के इंतजामों का परीक्षण नगर निगम की टीम ने किया था। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार का कहना है कि स्वच्छता की इस परीक्षा के लिए छह अलग-अलग श्रेणी बनाई गई थी। इसमें 72 संस्थानों ने गूगल फार्म पर ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें 30 स्कूल, सात मार्केट एसोसिएशन, 10 आरडब्ल्यूए संगठन, 11 होटल, सात अस्पताल और सात सरकारी कार्यालयों ने आवेदन किया था। परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थानीय स्तर पर कराए गए इस स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि स्वच्छता की इस प्रतिस्पर्धा का मकसद प्रतिष्ठानों को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करने का है। इसमें अव्वल आने वाले प्रत्येक श्रेणी के तीन-तीन प्रतिष्ठानों को पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed