फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कोरोना संक्रमित युवती और बुजुर्ग की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कोरोना संक्रमित युवती और बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। जनवरी में आठ और फरवरी में दो लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 28 साल की एक युवती और 71 साल के एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमित होने के बाद उपचार दौरान मौत हो गई।
लोनी के सरल कुंज इंदिरापुरी निवासी 28 वर्षीय संक्रमित युवती को 21 जनवरी को संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। 12वें दिन एक जनवरी को युवती की मौत हो गई। डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि युवती पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी, इस कारण से उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम हो चुकी थी। उसके फेफड़ों में संक्रमण था। वहीं, आशियाना ली रेजीडेंसी निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग कैंसर और हाइपरटेंशन की बीमारी से ग्रसित थे। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें 20 जनवरी को मेरठ के एलएलआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 31 जनवरी को बुजुर्ग की मौत हो गई। उनकी मौत का कारण हाइपरटेंशन और ऑक्सीजन लेवल का लगातार कम होना बताया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि जिले में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है, लेकिन अभी सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना चाहिए। यह जरूरी नहीं है कि सिर्फ बुजुर्ग या बच्चे के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। सबसे अधिक खतरा युवा वर्ग को है, क्योंकि यह लोग सबसे ज्यादा घर से बाहर रहते हैं। सीएमओ का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान जिले में 11 संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें 9 पुरुष और दो महिला है। 23 जनवरी को टीबी संक्रमित एक किशोर की मौत हुई थी। सीएमओ ने बताया कि तीसरी लहर में जिनकी मौत हुई है, वह सभी लोग पहले से ही गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed