फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मार्कफेस्ट : प्रबंधन क्षमता और उत्पादों को बेचने की दिखाई कला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गाजियाबाद : आईएमएस में मार्कफेस्ट कॉर्निवल में आयोजित बिजनेस हाट प्रतिस्पर्धा के विजेता कमल त्य
मार्कफेस्ट : प्रबंधन क्षमता और उत्पादों को बेचने की दिखाई कला
विज्ञापन

गाजियाबाद। आईएमएस यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस में मंगलवार को हुए अंतर कॉलेज मार्केटिंग कार्निवल मार्कफेस्ट-2021 में विद्यार्थियों ने प्रबंधन क्षमता के साथ उत्पादों को बेचने की कला दिखाई। प्रबंधन और सांस्कृतिक की छह प्रतिस्पर्धाओं में 84 कॉलेजों के 300 छात्र-छात्राओं ने हुनर का प्रदर्शन किया। बिजनेस हाट प्रतिस्पर्धा स्ट्रीट डेकल में 45 स्टॉल्स लगाकर विद्यार्थियों ने खुद के बनाए स्वादिष्ट पकवानों और गेम्स के जरिये कमाई भी की। रिसाइकिल किए गए उत्पादों से बने परिधानों को पहनकर विद्यार्थियों ने स्ट्रीट डिकेल्स फैशन शो में रैंप पर आत्मविश्वास से कैटवॉक किया। लाइव रेडियो में संस्थान के छात्रों ने उपस्थित प्रतिभागियों का मनोरंजन करने के साथ फरमाइशी गीत भी सुनाए। अमर उजाला कार्निवल का मीडिया पार्टनर रहा।
प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को कॉलेज ने प्रतीक चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागियों को अमर उजाला की ओर से 18 अप्रैल 1948 में प्रकाशित ‘अमर उजाला अखबार की पहली प्रति’ और बाकी प्रतिभागियों को वार्षिक पुस्तिका ‘कॉफी टेबल’ देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीवितम के को-फाउंडर मुनीश चावला, विशिष्ट अतिथि यूएएस इंटरनेशनल के सीईओ ईशान तनेजा, आईशॉप ए-टू-जेड के सेल्स व मार्केटिंग निदेशक आशीष प्रूथी और संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. अजय कुमार ने किया। मुनीश चावला ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में प्रबंधन में उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को समझाने के साथ ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया की महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की चेयरपर्सन डॉ. गीता शर्मा, डॉ. कुमार सौरभ आदि मौजूद रहे। फेस्ट में बच्चों को अमर उजाला की मंगलवार के अंक की प्रतियां भी दी गईं।
विज्ञापन

बिजनेस हाट में कमल त्यागी व वंशिका सक्सेना बने विजेता
प्रतिस्पर्धा बिजनेस हाट स्ट्रीट डेकल्स में आईएमएस यूसी कैंपस के छात्रों का दबदबा रहा। पहला स्थान कमल त्यागी व वंशिका सक्सेना की टीम ने पाया। दूसरा स्थान शिवम व राधिका मेहता और तीसरा स्थान तान्या, आनंदी, यशिका व रिचा की टीम ने पाया। मार्केट जेम में पहला स्थान आईएमएस की सोनिया सिंह, दूसरा स्थान अर्नव सिंह और तीसरा स्थान उज्ज्वल दुबे ने पाया। मार्केटिंग क्विज ब्रांड विज में पहला स्थान एकेजीआईएम की कनु व ख्याति गर्ग ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान आईएमएस के कनिष्क व विशाल और तीसरा स्थान आईएमएस के प्रशांत व विशांत की टीम ने पाया। रीसाइकिल्ड प्रोडक्ट रैंप वॉक मार्केट मेहेम में पहला स्थान आईएमएस की भूमिका, दूसरा स्थान एमएमएच कॉलेज की विभा कुमारी और तीसरा स्थान आईएमएस के आशीष ने हासिल किया। एड मेड शो ब्रांडेड ट्रीट में पहला स्थान आईएमएस के श्रेय, रचित व ऋषभ की टीम ने पाया। दूसरा स्थान कॉलेज के आयुष, रोहित व अनंद और तीसरा स्थान आईएमएस मोहननगर के अमित, वानशी, अविका व हिमांशु की टीम ने पाया। न्यू प्रोडक्ट लॉंच में पहला स्थान आईएमएस की पूर्वी, वंशिका व कमल की टीम ने पाया। दूसरा स्थान वरुण, विश्वजीत, यश व कनिष्का और तीसरा स्थान अनिकेत गर्ग व पालचिन गुप्ता ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed