फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

घर बैठे रोज 2000 कमाने का लालच देकर ठग लिए 50 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
घर बैठे रोज 2000 कमाने का लालच देकर ठग लिए 50 लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। ठगी के नए-नए तरीके अपनाने वाले साइबर जालसाज अब पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लोगों को शिकार बना रहे हैं। कम निवेश पर मोटे मुनाफे और घर बैठे एक दिन में दो हजार तक कमाने का झांसा देकर लोगों को ठगा जा रहा है। पिछले तीन माह में इस तरह के 70 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 50 हजार से ढाई लाख रुपये तक ठग लिए गए। पुलिस के अनुमान के मुताबिक पीड़ितों से करीब 50 लाख की ठगी की गई है। ठगी का यह आंकड़ा पीड़ितों के सामने आने के बाद और भी बढ़ सकता है।
ध्यान आकर्षित करने को भेजते हैं मेसेज
पुलिस के मुताबिक साइबर जालसाज लोगों का ध्यान आकर्षिक करने के लिए उनके मोबाइल पर घर बैठे कमाई के मेसेज भेजते हैं। पार्ट टाइम जॉब में मोटी कमाई के लिए पंजीकरण कराने का कहा जाता है। पंजीकरण के लिए एक लिंक दिया जाता है, जिसे क्लिक करते ही लॉगिन और पासवर्ड मिल जाता है। यूपीआई आईडी देकर उन्हें ऑनलाइन मार्केटिंग या रीचार्ज कराकर सामान खरीदने का टास्क दिया जाता है। टास्क देने से पहेल यूपीआई आईडी देकर रीचार्ज और विदड्रा के विकल्प दिए जाते हैं।
विज्ञापन

पहले 200 के रीचार्ज के बदले ट्रांसफर करते हैं 300 रुपये
शुरूआती दौर में ठगों द्वारा लोगों को कम टास्क दिया जाता है। 200 रुपये का रीचार्ज कराकर खरीदारी का टास्क पूरा करने को कहा जाता है। पहले दिन 300 रुपये वॉलेट में ट्रांसफर कर दिए जाते। इसी लालच में आकर लोग ठगों के चंगुल में फंसते चले जाते हैं। महज आधा घंटे में 100 रुपये की कमाई देख लोग टास्क बढ़ाकर ज्यादा रकम निवेश करने लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ व्हॉट्सएप कॉलिंग से होती है बात
पंजीकरण कराने के बाद साइबर जालसाज व्हॉट्सएप पर एक नंबर देते हैं। इसी नंबर पर व्हॉट्सएप के जरिये ही संवाद होता है। जालसाज फोन कॉल करने की बजाय व्हॉट्सएप कॉलिंग से ही बात करते हैं। जब तक पीड़ित को ठगी का पता चलता है, वह व्हॉट्सएप नंबर निष्क्रिय हो जाता है।
एप के जरिये पैसा कमाने का झांसा देने वाले गैंग भी सक्रिय
पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगने वाले गैंग के अलावा ऐसे गिरोह भी सक्रिय हैं, जो एप के जरिये कमाई का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। लोगों के पास भेजे मेसेज में कहा जा रहा है कि वह राइजिंग स्टार एप के जरिये रोजाना 700 रुपये कमा सकते हैं। अगर वह सुबह 10 हजार रुपये निवेश करते हैं तो रोजाना 700 रुपये की वृद्धि के साथ रकम वापस मिल जाएगी। ठगी का पता लगने पर एप के कस्टमर केयर पर कॉल करना भी भारी पड़ जाता है, क्योंकि यहां भी रकम दिलाने के नाम पर पैसे ठगे जाते हैं।
केस एक : पार्ट जॉब के लालच में डिजाइनिंग इंजीनियर ने गंवाए 2.38 लाख
राजनगर एक्सटेंशन के उर्वशी एंक्लेव निवासी अरुण सिसोदिया नोएडा की कंपनी में डिजाइनिंग इंजीनियर हैं। 17 अक्तूबर को मोबाइल पर मेसेज आया। उसमें लिखा था कि पार्ट टाइम जॉब करनी है तो वेबसाइट पर पंजीकरण कराए। अरुण ने दो-तीन बार छोटी-मोटी रकम लगाई तो उन्हें 200 से 400 रुपये तक बढ़कर मिले। इसके बाद उन्होंने 2.38 लाख रुपये लगा दिए। जैसे ही मुनाफे की रकम 10 हजार पहुंच और उन्होंने उसे निकालने की कोशिश की तो उन्हें देने से मना कर दिया गया।

केस दो : महिला इंजीनियर ने गंवा दी दो महीने की सैलरी
नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला इंजीनियर श्रुति ने भी मेसेज देखकर पार्ट टाइम जॉब करके सैलरी से अतिरिक्त कमाई करने की सोची। अपने टास्क अनफ्रीज कराने के लिए उन्होंने 51 हजार रुपये गवां दिए, जोकि उनकी दो माह की सैलरी थी। इसके बाद भी ठगों ने 61 हजार रुपये की मांग जारी रखी, जिसके बाद उन्हें शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed