फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

भाजपा विधायक के भाई ने 12 बिंदुओं पर मांगी जमानत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
भाजपा विधायक के भाई ने 12 बिंदुओं पर मांगी जमानत
विज्ञापन

गाजियाबाद। मामा नरेश त्यागी की हत्या के मामले में सरेंडर करने वाले विधायक के भाई गिरीश पाल त्यागी ने बुधवार को सेशन कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई है। उसमें उसने खुद को बेकसूर बताते हुए 12 बिंदुओं पर जमानत की गुहार लगाई है। कोर्ट ने जमानत पर सुनवाई के लिए 23 नवंबर की तारीख निर्धारित की है।
9 सितंबर 2020 को लोहिया नगर में मॉर्निंग के दौरान भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा किया था कि विधायक के भाई गिरीश पाल त्यागी ने ही शार्प शूटरों से अपने मामा की हत्या कराई। विधायक भाई को कमजोर करने के लिए गिरीश ने हत्याकांड की साजिश रची। घटना के बाद से गिरीश त्यागी फरार चल रहा था। उसने हाईकोर्ट जाकर कोर्ट में पेश होने के लिए दो माह की मोहलत मांगी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उसे निचली अदालत में जाने का आदेश दिया था। इसी कड़ी में 8 नवंबर को गिरीश त्यागी ने गाजियाबाद सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। सीजेएम कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर जेल भेज दिया था। बुधवार को अधिवक्ता मोहित त्यागी ने गिरीश पाल त्यागी की तरफ से सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर मांगी जमानत
- मैं पूरी तरह निर्दोष हूं और मुझे हत्याकांड में झूठा फंसाया गया है। एफआईआर झूठे तथ्यों पर आधारित और देरी से लिखाई गई है।
- एफआईआर में मैं नामजद नहीं हूं। अभियुक्त जितेंद्र त्यागी के बयान के आधार पर मुझे अभियुक्त बनाया गया है। मेरे खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है।
- जितेंद्र त्यागी को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
- मेरी मौके से गिरफ्तारी नहीं है। मैंने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। मुझसे कोई बरामदगी नहीं है।
- मैं सम्मानित परिवार का सदस्य हूं। पिता कई बार विधायक-मंत्री रह चुके हैं तथा भाई सत्तापक्ष से विधायक हैं।
कोट.....
गिरीश पाल त्यागी की तरफ से सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी डाली है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 23 नवंबर की तिथि निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान वह मजबूत पैरवी कर जमानत का विरोध करेंगे। - मनोज नागवंशी, वादी पक्ष के अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed