{"_id":"6169d8510dfb7d73934838c9","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2277765116","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 ट्रेनें कैंसिल, 5 डायवर्ड, यात्रियों ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 ट्रेनें कैंसिल, 5 डायवर्ड, यात्रियों ने झेली परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 ट्रेनें कैंसिल, 5 डायवर्ड यात्रियों ने झेली परेशानी
गाजियाबाद। कानपुर में मालगाड़ी पलटने से प्रभावित हुए दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट का असर गाजियाबाद में देखने को मिला। रेलवे ट्रैक बाधित होने के कारण छह ट्रेनें कैंसिल होने के साथ पांच ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया। गोमती एक्सप्रेस अप-डाउन निरस्त होने से सबसे ज्यादा यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कानपुर शताब्दी, सीमांचल एक्सप्रेस के कैंसिल होने से स्टेशन पहुंचे यात्रियों को निराश होकर उल्टा लौटना पड़ा। रूट शाम छह बजे सामान्य होने से यात्रियों को राहत मिली।
कई ट्रेनों को मुरादाबाद रूट पर डायवर्ट किया। गाजियाबाद स्टेशन से लखनऊ शताब्दी, महानंदा एक्सप्रेस, हावड़ा कालका एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेन को मुरादाबाद रूट पर डायवर्ट किया गया। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे कानपुर देहात के अंबियापुर स्टेशन पर मालगाड़ी के 24 डिब्बे पटरी से उतरकर पटल गए। इससे दिल्ली-हावड़ा ट्रैक बाधित हो गया। अपनी ट्रेनों को पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन पहुंचने पर ट्रेनें निरस्त होने की जानकारी मिलने से यात्री मायूस हो गए। सबसे ज्यादा परेशानी गोमती एक्सप्रेस के कैंसिल होने से लोगों को उठानी पड़ी। गोमती एक्सप्रेस पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में यात्री गाजियाबाद स्टेशन पहुंचे थे। फिर स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर यात्री ट्रेन की जानकारी लेते नजर आए। कानपुर और लखनऊ जाने के लिए परिवार संग पहुंचे यात्रियों को बाद में बस के जरिए अपनी यात्रा तय करनी पड़ी। ट्रेनों के कैंसिल और डायवर्ट होने की पहले से जानकारी नहीं मिलने से लोगों में कुछ नाराजगी देखने को मिली।