{"_id":"616346638ebc3e9fbc7ab112","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd227484989","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हीलचेयर टी-20 क्रिकेट में यूपी ने मध्यप्रदेश को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हीलचेयर टी-20 क्रिकेट में यूपी ने मध्यप्रदेश को नौ विकेट से हराया
विज्ञापन
इंग्राहम स्कूल में आयोजित व्हीलचेयर क्रिकेट टी 20 में बल्लेबाजी करते मध्यप्रदेश टीम के बल्लेबाज ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हीलचेयर टी-20 क्रिकेट में यूपी ने मध्यप्रदेश को नौ विकेट से हराया
गाजियाबाद। जीटी रोड स्थित इंग्राहम अंग्रेजी मीडियम स्कूल में रविवार को पहली बार सामाजिक संस्था नीव शक्ति ने वन-डे व्हीलचेयर टी-20 क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया। मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने मध्यप्रदेश को नौ विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रोमांचक व्हीलचेयर पर हुए मुकाबले में मध्यप्रदेश के बल्लेबाज राजाबाबू ने 21 गेंदों में 62 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। वहीं, यूपी की जीत में 31 गेंदों में 90 रन की पारी खेलने वाले आकार ने बेस्ट बल्लेबाज व तीन विकेट लेने वाले सौरभ बेस्ट गेंदबाज बने।
मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग और संस्थान के निदेशक पी जेथ्रो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उत्तर प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्यप्रदेश की टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज राजाबाबू ने नौ छक्के व दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 62 रन बनाए। यूपी के गेंदबाज अनमोल और सौरभ ने तीन-तीन विकेट लिए। बाद में खेलने उतरी यूपी की टीम ने केवल एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाज आकार ने 90 रन और शैलेश ने 25 रन बनाए। एमपी से एकलौता विकेट गेंदबाज राजाबाबू ने लिया। इस मौके पर नींव शक्ति संस्था की अध्यक्ष ऋचा बल्लभ, प्रिंसिपल मोहिनी बी. सैमसन, डॉ. पंकज शर्मा, हालत सिंह, दिव्या दुबे, अंकुर पाठक, चित्रा देव, रीमा चौधरी आदि मौजूद रहे।
खेल व खिलाड़ियों को सरकार के प्रोत्साहन की दरकार
मध्यप्रदेश की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान कबीर सिंह ने बताया कि अभी व्हीलचेयर क्रिकेट को भारतीय पैरा फेडरेशन और बीसीसीआई से मान्यता नहीं मिली है। अकेले एमपी में ही 300 से ज्यादा खिलाड़ी खेल से जुड़े हैं। शानदार प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों और खेल को सरकार के प्रोत्साहन की जरूरत है।
विज्ञापन
पैरालिंपिंक खेलों ने बदला नजरिया
उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर टीम के कप्तान अनमोल वशिष्ठ ने बताया कि पैरालिंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की झोली में आए ढेरों पदक से लोगों का खेल व खिलाड़ियों के प्रति नजरिया बदला है। व्हीलचेयर क्रिकेट खेलना आसान नहीं है। ऐसे में अगर सरकार से थोड़ा भी प्रोत्साहन और सुविधाएं मिलेंगी, तो खेल का स्तर और उठेगा।