{"_id":"6160a1388ebc3e2894535a73","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2273704172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के नाम पर दंपती ने 1.30 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के नाम पर दंपती ने 1.30 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के नाम पर दंपती ने 1.30 लाख ठगे
गाजियाबाद। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने के नाम पर पंजाबी बाग दिल्ली निवासी पंकज साइगल और उसकी पत्नी रिधिमा ने चिरंजीव विहार अंसल कॉलोनी निवासी विवेक शर्मा से 1.30 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि 10 लीटर की बजाय उन्हें तीन गुना कीमत वसूलने के बाद 7 लीटर का कंसंट्रेटर दिया गया और वह भी खराब निकला। एसएसपी के आदेश पर कविनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विवेक ने रिपोर्ट में कहा है कि दूसरी लहर के दौरान अप्रैल में वह और उनके माता-पिता कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए उनका संपर्क पंकज साइगल और उसकी पत्नी रिधिमा से हुआ। उन्होंने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत 40 हजार रुपये ऑनलाइन और बाकी 90 हजार नकद दे दी। पैसा लेने के बाद दंपती ने उन्हें कंसंट्रेटर दे दिया। घर आने पर पता चला कि वह10 की बजाय 7 लीटर का है। विरोध करने पर उन्होंने दूसरा कंसंट्रेटर दे दिया जो खराब निकला। बताने पर दंपती ने तीसरा भिजवाने की बात कही, लेकिन उसके बाद कॉल या मेसेज का कोई जवाब नहीं दिया। रकम वापस मांगने पर आरोपी हत्या की धमकी देने लगे। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।