{"_id":"615f4d9b8ebc3e626d1ae8e4","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2273122102","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधाकृष्ण एंक्लेव : कैमरे के सामने नमस्ते कर फ्लैट खंगाल गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधाकृष्ण एंक्लेव : कैमरे के सामने नमस्ते कर फ्लैट खंगाल गए शातिर
विज्ञापन
चित्रांश अपार्टमेंट अशोक नगर के फ्लैट में ताला तोड़कर हुई चोरी के आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधाकृष्ण एंक्लेव : कैमरे के सामने नमस्ते कर फ्लैट खंगाल गए शातिर
गाजियाबाद/मसूरी। मसूरी के राधाकृष्ण एंक्लेव में बदमाशों ने दूसरे दिन भी वारदात कर डाली। मंगलवार रात चार पुलिसकर्मियों की कारों से बैटरियां चुराईं तो बुधवार रात दो फ्लैट खंगालकर लाखों की चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने से पहले एक बदमाश कैमरे के सामने हाथ जोड़कर नमस्कार करता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।
राधाकृष्ण एंक्लेव स्थित चित्रांश अपार्टमेंट में रहने वाले सुकांत देव का कहना है कि उनकी पत्नी कोलंबिया अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को वह फ्लैट का ताला लगाकर अस्पताल गए थे। देर रात चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने की चेन, हार, दो कंगन, 5 अंगूठी, एक टीका, दो झाले, एक जोड़ी टॉप्स, तीन जोड़ी पाजेब, सोने का एक सिक्का, चांदी के 6 सिक्के, गर्म कपड़े, रूम हीटर, एग्जॉस्ट पंखा, जूते आदि सामान चोरी करके ले गए। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें घटना का पता चला। वहीं, दूसरी घटना शिवगंगा अपार्टमेंट में बुलंदशहर निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी केवी सिंह के फ्लैट में हुई। उनका फ्लैट में ही दफ्तर है। चोरों ने बुधवार रात उनके दफ्तर में रखे 75 हजार रुपये चोरी कर लिए। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है फुटेज से बदमाशों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।