फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

निगम देगा वाहन, सफाई करेगी प्राइवेट कंपनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
निगम देगा वाहन, सफाई करेगी प्राइवेट कंपनी
विज्ञापन

गाजियाबाद। सीवर व्यवस्था को प्राइवेट कंपनी के हाथों में देकर परेशानी झेल रहा नगर निगम अब अपने वाहन और सफाई व्यवस्था निजी कंपनी के हाथों में देगा। वार्डों से कूड़ा उठान प्राइवेट कंपनी करेगी। मंगलवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक में निगम अधिकारियों ने पांचों जोन की सफाई निजी हाथों में देने का प्रस्ताव रखा था, हालांकि कार्यकारिणी समिति ने फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सिर्फ एक जोन में निजी कंपनी को सफाई व्यवस्था देने पर सहमति दी।
निगम अधिकारियों के नए प्रस्ताव के मुताबिक नगर निगम अपने ट्रांसफर स्टेशन से डंपिंग साइट तक कूड़ा ले जाने की व्यवस्था को निजी हाथों में देगा। इसके लिए नगर निगम अपने वाहन प्राइवेट कंपनी को देगा और प्रति टन कचरे की ढुलाई के लिए करीब 750 रुपये भी देगा। इन वाहनों के डीजल, ड्राइवर के वेतन और मेंटेनेंस पर आने वाले खर्च का वहन कंपनी करेगी। नगर निगम अधिकारी इसी पैटर्न पर पूरे शहर की सफाई निजी कंपनी को देना चाहते हैं। कार्यकारिणी समिति की आपत्ति के बाद अब पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर तीन महीने के लिए किसी एक जोन में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके फायदे-नुकसान का आकलन करने के बाद इस व्यवस्था को अन्य जोन में लागू किए जाने या निरस्त किए जाने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीवर सफाई करने वाली निजी कंपनी के खिलाफ मेयर करेंगी शिकायत
गाजियाबाद। सीवर सफाई का कांट्रेक्ट प्राइवेट कंपनी वीए टेक वाबाग को देने के बाद बदहाल हुई व्यवस्था पर महापौर आशा शर्मा कार्यकारिणी बैठक में जमकर भड़की। उन्होंने कहा कि इस कंपनी ने शहर को नर्क बना दिया है। सुबह छह बजे से सीवर मैनहोल ओवरफ्लो होने की शिकायतें आने लगती हैं और रात तक आती रहती हैं। उन्होंने नगर आयुक्त से कहा कि इस कंपनी के खिलाफ शासन को पत्र भेजकर अवगत कराएं और मैं पार्षदों को साथ लेकर लखनऊ जाऊंगी। यह कंपनी जहां से आई थी, वहीं पर भेज दी जाएगी। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि इस कंपनी की शिकायत शासन से की जा चुकी है, आगरा नगर निगम के अधिकारियों ने भी इस कंपनी की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed