{"_id":"61536c938ebc3e038718181b","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd22677984","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में गौरव हत्याकांड के गवाहों को मारने की थी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में गौरव हत्याकांड के गवाहों को मारने की थी योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन में गौरव हत्याकांड के गवाहों को मारने की थी योजना
गाजियाबाद। मुरादनगर के गुल्लू शाह पीर से खुर्रमपुर जाने वाले रास्ते पर सोमवार की रात मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए बदमाशों का मकसद खून खराबा करना था। वह 2015 में हुए गौरव हत्याकांड के गवाहों को जान से मारने की फिराक में थे। एक बदमाश कुख्यात आशू जाट का साथी है तो दूसरा कांट्रेक्ट किलर है।
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सोमवार रात मुठभेड़ में मोनू निवासी बंदीपुर थाना मुरादनगर और दीपक निवासी करणपुर जट थाना धौलाना हापुड़ पैर में गोली लगने से घायल हुए थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोनू को मोनू बंदीपुरिया के नाम से भी जाना जाता है। उस पर हत्या, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। मोनू ने 2015 में मुरादनगर क्षेत्र में गौरव नाम के युवक की हत्या की थी। एक महीने पहले ही वह जमानत पर छूटा है। गौरव की हत्या में उसके पिता व बहन गवाह बने थे। मोनू फिलहाल उनकी हत्या की फिराक में था। कुछ दिन पहले उसने कोर्ट में पेशी के दौरान भी दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। जिस के बाद मसूरी पुलिस ने केस भी दर्ज किया था।
आशु जाट के साथ कई वारदात कर चुका है दीपक
एसपी ग्रामीण ने बताया कि दीपक कुख्यात आशु जाट का साथी है। दीपक ने उसके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लूट की कई वारदात की थीं। आपराधिक इतिहास खंगालने पर दीपक पर 9 मामले सामने आए हैं। डेढ़ साल पहले वह जेल से छूटा था। फिलहाल वह मोनू के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
सुपारी लेकर हत्या करता है मोनू
एसपी ग्रामीण ने बताया कि राहुल काला गैंग से ताल्लुक रखने वाला मोनू सुपारी लेकर हत्या करता है। साथ ही भाड़े के शूटर भी मुहैया कराता है। एक माह पहले जेल से छूटने के बाद से वह गौरव के परिजनों पर समझौते का दबाव डाल रहा था।