फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बीडीसी सदस्य के बेटे ने गैंग बना लूटे थे 14.50 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बीडीसी सदस्य के बेटे ने गैंग बना लूटे थे 14.50 लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। बीडीसी सदस्य के बेटे अशोक ने गैंग बनाकर दिल्ली के कपड़ा व्यापारी से नौ सितंबर को लोनी के बंथला आरओबी केपास से 14.50 लाख रुपये की लूट की थी। लोनी पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5.30 लाख रुपये की नगदी, लूटी गई कार, तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों ने लूटी गई रकम से हवाला के ढाई करोड़ रुपये लूटने के लिए एक कार खरीदी थी।
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बागपत के चांदीनगर निवासी सौरव गुर्जर, खेकड़ा निवासी शकील और दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी सनी शर्मा को गिरफ्तार किया है। जबकि गनौली गांव निवासी अशोक और दिल्ली का रहने वाला गिरेंद्र फरार है। उन्होंने बताया कि घटना के मास्टरमाइंड क्षेत्र पंचायत सदस्य सरस्वती के पुत्र अशोक ने लूट की साजिश रची थी। उसने दिल्ली के कपड़ा कारोबारी प्रदीप की रेकी की थी। उसके बाद अपने चार साथियों केसाथ मिलकर लूट की योजना बनाई है। नौ सितंबर को प्रदीप ने दो दुकानों से 12-12 लाख का भुगतान लिया था। आरोपियों को ढाई से चार लाख रुपये की नगदी का अनुमान था। आरोपी सौरभ और सनी ने प्रदीप का बाइक से पीछा किया। बंथला आरओबी के पास कार को ओवरटेक करके रुकवाया। उसके बाद तमंचे से कार का शीशा तोड़कर कार का गेट खोल दिया। उसके बाद प्रदीप व उनके चचेरे भाई को पीछे से कार में आए दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर नगदी और कार लूट ली।
विज्ञापन

एसएपी देहात ने बताया कि इस गैंग को क्षेत्र पंचायत सदस्य का बेटा अशोक और सौरव चलाते हैं। गाजियाबाद के अलावा दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के कई जिलों में लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। सभी पर लूट, चोरी, गैंगस्टर सहित 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed