फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दस्तक अभियान से डेंगू, मलेरिया से निपटेगा निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
दस्तक अभियान से डेंगू, मलेरिया से निपटेगा निगम
विज्ञापन

गाजियाबाद। डेंगू-मलेरिया से निपटने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान ‘दस्तक’ शुरू किया है। इसके तहत सभी जोन में संवेदनशील वार्डों को चयनित कर एंटी लार्वा दवा के स्प्रे, फॉगिंग और सफाई के लिए शेड्यूल तय किया गया है। जोनल सैनिटरी इंस्पेक्टर अभियान की रिपोर्ट रोजाना नगरायुक्त को देंगे।

बारिश के दौरान शहर में जलभराव हुआ तो मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। अभी तक डेंगू बुखार के 39 मामले सामने आ चुके हैं। रविवार को जिले के नोडल अधिकारी सेंथिल पांड्यिन ने डीएम राकेश कुमार सिंह, नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर और सीएमओ आशुतोष शंखधार के साथ शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को इन सभी क्षेत्रों में निरंतर फॉगिंग, एंटी लार्वा का का छिड़काव कराने के निर्देश दिए थे। नगर आयुक्त ने बताया कि सभी जोन में चिह्नित किए गए संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी लार्वा स्प्रे, फॉगिंग और नाले-नालियों की सफाई के लिए दस्तक अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत 22 वार्डों के क्षेत्रों में रोजाना अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। जरूरत पड़ेगी तो इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed