फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

फोन घनघनाए तो सड़कों पर उतरे मेयर-नगरायुक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
फोन घनघनाए तो सड़कों पर उतरे मेयर-नगरायुक्त
विज्ञापन

गाजियाबाद। बारिश की वजह से लोगों के घरों में पानी घुसा तो लोगों ने सुबह पांच बजे से ही लोगों ने महापौर और नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय के फोन घनघनाने शुरू कर दिए। मेयर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर अलग-अलग क्षेत्रों में सड़कों पर उतरे। अधिकारियों की टीम के साथ पहुंच उन्होंने जल निकासी के लिए डिवाटरिंग पंप लगाने के निर्देश दिए। महापौर ने नगरायुक्त को पत्र भेज नाला सफाई कराने वाली फर्मों के भुगतान रोकने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने हिंडन पार क्षेत्र की कॉलोनियों का दौरा किया और शहर के सबसे बड़े ब्रिज विहार नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शहीदनगर क्षेत्र में नाले की सफाई हो जाने से पानी का बहाव तेजी से आगे बढ़ा और साइट-4 में पुलिया नीची होने की वजह से यहां पानी का बहाव रुक गया और नाला ओवरफ्लो हो गया।
विज्ञापन

महापौर आशा शर्मा ने गोविंदपुरम समेत कई क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जलभराव पर नाराजगी जताते हुए निर्माण, जलकल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर कहा कि विजयनगर, पटेलनगर, बृज विहार, मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में भी जबरदस्त जलभराव हुआ है। घरों में पानी घुसने से लोगों का सामान भी खराब हो गया। उन्होंने कहा कि मैंने नालों की सफाई ठीक से कराने के लिए बार-बार कहा, लेकिन सिर्फ औपचारिकता पूरी की गई। नालों की सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा हुआ। उन्होंने नालों की सफाई के ठेके दिए जाने का ब्योरा और उन पर खर्च की गई रकम की जानकारी मांगी है। उन्होंने ठेकेदारों का भुगतान रोके जाने और नाला सफाई का सत्यापन करने वाले अधिकारियों से जवाब तलब किए जाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस जलभराव के कारणों की समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed