{"_id":"611d61358ebc3e79b50f5b52","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2243476123","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाकर्मी ने डिप्टी कमिश्नर पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाकर्मी ने डिप्टी कमिश्नर पर लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद सेल्स टैक्स ऑफिस में महिला कर्मचारी से प्रताड़ित करने पर डिप्टी कमिश्नर अनिल दीक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाकर्मी ने डिप्टी कमिश्नर पर लगाया अभद्रता का आरोप
गाजियाबाद। वाणिज्य कर विभाग केडिप्टी कमिश्नर पर कार्यालय में तैनात एक महिला कर्मचारी ने अभद्रता करने का आरोप लगाया। बुधवार को हुई इस अभद्रता के आरोप के बाद कर्मचारियों ने डिप्टी कमिश्नर केखिलाफ नारेबाजी की और अधिकारी को कई घंटे बंधक बनाकर रखा। सभी कर्मचारियों ने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एडिशनल कमिश्नर ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया।
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका ट्रांसफर किसी अन्य कार्यालय में हो गया है, लेकिन डिप्टी कमिश्नर अनिल दीक्षित रिलीव नहीं कर रहे थे। महिला का कहना है कि जब उसने रिलीविंग लेटर पर साइन करने को कहा तो उसके मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ दिया और अभद्रता कर कमरे से बाहर निकलने को कहा। यूपी मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने मामले में मांग की है कि महिला कर्मचारियों को कामकाज के लिए सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए। कर्मचारियों ने पीड़ित महिला के समर्थन में डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देखकर एडिशनल कमिश्नर विजय कुमार आए और कर्मचारियों को समझा कर मामले को शांत कराया।
झूठा आरोप लगाया
डिप्टी कमिश्नर अनिल दीक्षित का कहना है कि महिला कर्मचारी को जब कार्य करने के लिए कहा गया तो उन्होंने अभद्रता का झूठा आरोप लगा दिया। एडिशनल कमिश्नर विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला महिला कर्मचारी को रिलीव करने का था। महिला कर्मचारी को रिलीव कराया दिया गया, उसके बाद मामला शांत हो गया।