फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बिजली न कंप्यूटर, तीन चपरासियों के भरोसे रोजगार कार्यालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नगर सेवा योजना कार्यालय मोदीनगर.
बिजली न कंप्यूटर, तीन चपरासियों के भरोसे रोजगार कार्यालय
विज्ञापन

गाजियाबाद। विभागों में धन का दुरुपयोग किस प्रकार से होता है इसका एक उदाहरण जिले के सेवा योजन कार्यालय में देखने को मिल रहा है। सेवा योजना विभाग में पिछले पांच वर्षों से सभी रजिस्ट्रेशन और अन्य कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं, इसके बावजूद मोदीनगर में एक नगर कार्यालय चल रहा है। इस नगर कार्यालय की बिजली पिछले कई साल से कटी हुई है। इस कार्यालय में न तो कोई अधिकारी है न ही कोई बाबू, न कंप्यूटर है न ही टेलीफोन है। अभी हाल में वहां एक चपरासी और तैनात किया गया है। अभी कार्यालय सिर्फ तीन चपरासी मिलकर चला रहे हैं।
सेवा योजन विभाग में बेरोजगार युवकों का रजिस्ट्रेशन होता है । पांच वर्ष पहले ही इस विभाग के सभी काम ऑनलाइन हो गए हैं। बेरोजगार युवा ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं और किसी प्रकार के दस्तावेज जमा कराने के लिए कार्यालय में आने की जरूरत नहीं होती। इसी सेवा योजना विभाग का एक नगर कार्यालय मोदीनगर में है। पिछले तीन-चार वर्षों से वहां कोई अधिकारी या बाबू तैनात नहीं हैं। इस कार्यालय में चार कर्मचारी तैनात थे जिसमें से एक कनिष्ठ सहायक निलंबित चल रहे हैं। इसके अलावा एक स्वीपर कम चौकीदार भी निलंबित चल रहे हैं। इन दोनों केअलावा दो चपरासी इस कार्यालय में तैनात हैं। इस कार्यालय में न तो कोई कंप्यूटर है न ही फोन है। बिजली भी लगभग एक डेढ़ साल से कटी हुई थी, जिसे अगस्त में बहाल किया गया है। इसके बावजूद इस वर्ष गाजियाबाद से एक अन्य चपरासी चमन खान को सेवायोजन कार्यालय मोदीनगर से संबद्ध किया गया है। सूत्रों की माने तो चमन खान कहीं भी तैनात होती है लेकिन कुछ समय बाद इन्हें मोदीनगर ही संबद्ध कर दिया जाता है। चमन मोदीनगर के ही मूल निवासी हैं।
विज्ञापन

जिला सहायता रोजगार अधिकारी : नगर सेवायोजन कार्यालय की बिजली कटी हुई है। वहां पंजीयन नहीं होता लेकिन रिपोर्ट वगैरह तैयार की जाती है। एक बाबू तैनात थे जिनकी मृत्यु होने के कारण पद खाली था, जल्द ही दो बाबू की भी तैनाती होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed