{"_id":"61099dc28ebc3ec1bc448c47","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd22349648","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम सीएनजी से संचालित शवदाह गृह बनाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम सीएनजी से संचालित शवदाह गृह बनाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम सीएनजी संचालित शवदाह गृह बनाएगा
गाजियाबाद। नगर निगम अब सीएनजी से संचालित होने वाला शवदाह गृह बनाएगा। इसके लिए हिंडन मोक्ष स्थली पर ही जगह चिह्नित की जा रही है। इसके लिए आईजीएल कंपनी से वार्ता की जाएगी। इस शवदाह गृह के बन जाने से अंतिम संस्कार में इस्तेमाल होने वाली लकड़ियों की खपत भी कम होगी और पर्यावरण भी सुधरेगा।
इससे पहले जीडीए की ओर से हिंडन मोक्ष स्थली पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराया था। कोरोना संक्रमण काल में नगर निगम ने इसे टेकओवर कर संचालन शुरू कराया था। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान इसी विद्युत शवदाह गृह में संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार कराया गया, लेकिन यह अपर्याप्त रहा। यह विद्युत शवदाह गृह अंतिम संस्कार के बीच में ही खराब हो गया था। नगर निगम को इसे तीन दिन के लिए बंद करना पड़ा। इसकी वजह से संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अब नगर निगम सीएनजी से संचालित एक शवदाह गृह बनाने की तैयारी कर रहा है। अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि इसके लिए जमीन चयनित की जा रही है। जल्द ही एस्टिमेट तैयार कराकर टेंडर जारी किए जाएंगे।