फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने आईपीएस पर लगाया बेटी को परेशान करने का आरोप, बैठी जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
amar ujala - फोटो : amar ujala
पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने आईपीएस पर लगाया बेटी को परेशान करने का आरोप, बैठी जांच
विज्ञापन

गाजियाबाद। इंदिरापुरम की एक सोसाइटी में रहने वाले पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने प्रयागराज में तैनात एक सीनियर आईपीएस अधिकारी पर देर रात बेटी को मोबाइल पर कॉल कर परेशान करने का आरोप लगाते हुए ट्विटर पर शिकायत की है। यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से मामले पर संज्ञान लेने की बात कही गई है। साथ ही पीड़ित को गाजियाबाद पुलिस में शिकायत देने की सलाह भी दी है।
शुक्रवार को ट्विटर पर की गई शिकायत के मुताबिक पीड़ित का कहना है कि उनकी बेटी को अलग-अलग नंबरों से फोन करके परेशान किया जा रहा है। परेशान करने वाला व्यक्ति कोई आम आदमी नहीं, बल्कि यूपी पुलिस का एक सीनियर आईपीएस ऑफिसर है। नंबर ब्लॉक करते ही आईपीएस अधिकारी द्वारा नए नंबर से कॉल करके बेटी को परेशान किया जाता है। पीड़ित ने शुक्रवार शाम को ट्विटर और मुख्यमंत्री, डीजीपी ऑफिस, यूपी पुलिस, आईपीएस एसोसिएशन आदि को टैग करते हुए इस संबंध में शिकायत की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जिस व्यक्ति के ट्विटर हैंडल से यह शिकायत की गई है, उसकी जांच पड़ताल करने पर यह सामने आया कि पिछले तीन सालों से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। मार्च 2019 में इसी आईपीएस अधिकारी पर पैसों की मांग करने का आरोप लगाया गया। दूसरे मामले में गाजियाबाद पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप मढ़े गए और अब तीसरे मामले में बेटी को रात में फोन करके परेशान करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed