{"_id":"60e89ac88ebc3ebb4c4fe844","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2219705174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट कोविड बीमारियों से जूझ रहे दो अधिकारियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट कोविड बीमारियों से जूझ रहे दो अधिकारियों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट कोविड बीमारियों से जूझ रहे दो अधिकारियों की मौत
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमित होने के बाद पोस्ट कोविड बीमारियों के भी गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं। पोस्ट कोविड बीमारी से लड़ रहे लोगों की शुक्रवार को जान चली गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार भारती का नरेंद्र मोहन अस्पताल में निधन हो गया। जीडीए में एग्जीक्यूटिव सिस्टम के पद पर तैनात अतुल शर्मा की भी मृत्यु हो गई। दोनों ही लोग दूसरी लहर में कोरोना की चपेट में आए थे और पोस्ट कोविड बीमारियों से पीड़ित थे। संजय कुमार का बीते दो महीने से अस्पताल में भर्ती थे। जबकि अतुल कुमार का मेदांता अस्पताल गुरुग्राम के चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा था।
जिला अभिहित अधिकारी विनीत कुमार ने बताया है कि मूलरूप से गाजीपुर निवासी संजय कुमार गाजियाबाद में कविनगर और बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया का पदभार संभाल रहे थे। दूसरी लहर के वक्त उनकी अप्रैल में ऑक्सीजन वितरण में ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान वो कोरोना संक्रमित हुए। पांच मई को उन्हें नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया। संक्रमण काफी अधिक फैलने से उनके फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। कुछ दिनों के बाद कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, लेकिन पोस्ट कोविड में फेफड़ों की समस्या के बढ़ने से वो अस्पताल में ही भर्ती रहे। शुक्रवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। संजय कुमार अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर गए हैं। उधर, जीडीए के एग्जिक्यूटिव सिस्टम अतुल शर्मा भी दूसरी लहर में भर्ती हुआ। उसके बाद कोरोना संक्रमण की चपेट से निकल गए लेकिन ब्लैक फंगश की चपेट में आ गए। इसके लिए उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया। कुछ समय अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई, लेकिन इसके बाद भी अस्पताल के पास ही किराए पर मकान लेकर इलाज कराते रहे। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि बीते 2 दिनों से विवेक विहार (दिल्ली) के पास स्थित अपने निजी आवास में आ गए थे लेकिन शुक्रवार को अचानक से तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त ही उनका निधन हो गया।