फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

शादी अनुदान दिलाने का झांसा दे रहे साइबर अपराधी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
शादी अनुदान दिलाने का झांसा दे रहे साइबर अपराधी
विज्ञापन

गाजियाबाद। शादी अनुदान के नाम पर लोगों से पैसे ठगने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। शातिर साइबर अपराधी अब सरकारी योजना के के नाम पर लोगों के खातों से पैसे ठग रहे हैं। ऐसी ही कुछ शिकायतें समाज कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक विभाग मे आई हैं। इसमें शादी अनुदान दिलवाने के नाम पर लोगों से पैसे डिमांड किए जा रहे हैं। एक व्यक्ति से एक लाख अनुदान दिलवाने के नाम पर पैसे ठग लिए हैं। विभाग द्वारा पीड़ित से साइबर सेल में शिकायत कराई गई है। इसके साथ ही विभाग की तरफ से सीडीओ को अवगत कराते हुए मामले की जांच कराने को कहा गया है।
गुलधर निवासी दिलीप ने बताया की उसने अपनी बहन की शादी के लिए 15 अप्रैल को ऑनलाइन आवेदन किया था। इस योजना के तहत उसको 20 हजार का अनुदान मिलना था। दिलीप ने बताया की उसके पास एक फोन आया जिसमें उस व्यक्ति ने बताया कि वह लखनऊ समाज कल्याण विभाग से बोल रहा है। उसने दिलीप द्वारा भरे गए फार्म की पूरी डिटेल बताई और बाकायदा व्हाट्स पर फार्म की डिटेल भी भेजी। उसने कहा कि इस योजना के तहत 20 के बजाए एक लाख तक का अनुदान मिलेगा बस उसे बिटिया के10-12वीं के सर्टिफिकेट के फोटो और डिटेल भेजनी होगी। इसके बाद उस व्यक्ति ने एक लाख के लिए टैक्स के नाम पर अलग-अलग नंबर पर गूगल पे कराया। एक व्यक्ति को बैंक का अधिकारी बताकर 10 हजार रुपये और दूसरे खाते में भी पैसे डलवाए जो लगभग 25990 रुपये थे। उसने बताया कि आरोपी का फोन 15 जून को आया था उसके बाद समाज कल्याण विभाग में इसकी शिकायत की गई, जहां मुझे साइबर सेल में शिकायत करने को कहा गया। वहां शिकायत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

नहीं हुई अभी तक कार्रवाई
पीड़ित दिलीप का कहना है कि उसके साथ ठगी हुए14 दिन हो गए हैं। शिकायत भी 17 जून को कर दी थी, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी का फोन नंबर भी उपलब्ध कराया था और अभी तक उसका फोन चल रहा है। घर वाले फोन करके फर्जीवाड़े की बात कहते हैं तो वह अभी भी कहता है कि फर्जी नहीं है अभी भी तुम 1500 रुपये खाते में जैसे ही जमा कराओगे एक लाख का चेक तुमको मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने किया अलर्ट
समाज कल्याण अधिकारी रजनीश पांडे ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति, सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग ,अल्पसंख्यक वर्ग विवाह योजना के तहत आनलाइन आवेदन किए गए हैं। उन आवेदकों से किसी व्यक्ति द्वारा लखनऊ समाज कल्याण विभाग बताते हुए एक लाख अनुदान दिलाने का वादा किया जा रहा है और पैसे की डिमांड की जा रही है। 8171462201, 8936953607 और 9634323091 इन तीन नंबरों से काल कि ए जा रहे हैं। जबकि एक लाख की कोई योजना नहीं है और अनुदान के लिए किसी प्रकार का पैसा जमा नहीं कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed