फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गाजियाबाद की सड़क का नाम अब डॉ. कुंअर बेचैन मार्ग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गाजियाबाद की सड़क का नाम अब डॉ. कुंअर बेचैन मार्ग
विज्ञापन

गाजियाबाद। नामकरण को लेकर हुए विवाद को पीछे छोड़कर देश-दुनिया में गाजियाबाद का नाम रौशन करने वाले महाकवि डॉ. कुंअर बेचैन के 81वें जन्मदिवस पर नगर निगम ने सच्ची श्रद्धांजलि दी। महाकवि के अवतरण दिवस पर नेहरूनगर स्थित होली चाइल्ड चौराहे से कालका गढ़ी चौक तक जाने वाले रास्ते का नाम डॉ. कुंअर बेचैन मार्ग रखा गया। मार्ग का लोकार्पण बृहस्पतिवार सुबह राज्यमंत्री अतुल गर्ग, महापौर आशा शर्मा, नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर और डॉ. बेचैन की पत्नी संतोष कुंअर ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। मार्ग के नामकरण कार्यक्रम के दौरान साहित्य जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।

लोकार्पण समारोह से एक दिन पहले कालका गढ़ी चौक से नेहरूनगर तक मार्ग के नामकरण पर स्थानीय लोगों ने अपनी आस्था से जुड़ा हुआ मामला बताते हुए विरोध जताया था। विरोध के बीच क्षेत्रीय पार्षद सत्यप्रकाश सत्तो के बेटे ने निगम की ओर से लगवाया गया बोर्ड तक उखाड़ दिया था। कालका गढ़ी चौक से लोगों की जुड़ी आस्था को देखते हुए निगम ने फिर होली चाइल्ड चौराहे से कालका गढ़ी चौक तक जाने वाले मार्ग को कवि डॉ. कुंवर बेचैन मार्ग रखने का निर्णय लिया। फिर बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से होली चाइल्ड चौराहे पर डॉ. कुंअर बेचैन मार्ग के लगवाए बोर्ड लगवाया गया। बोर्ड के पास अखिल भारतीय साहित्य परिषद, कुंअर परिवार और अमिश्र फाउंडेशन की ओर से रखे गए लोकार्पण समारोह में विधिवत फीता काटकर व नारियल फोड़कर नामकरण किया गया। कार्यक्रम में डॉ. माला कपूर, डॉ. रमा सिंह, वंदना कुंअर रायजादाद, डॉ. तार गुप्ता, डॉ. आरती बंसल, सुखबीर जैन, डॉ. अतुल जैन, अंजु जैन, गोविंद गुलशन, डॉ. अल्पना सुहासिनी, अखिल भारतीय साहित्य परिषद व अमित्र फाउंडेशन अध्यक्ष बीएल बत्रा, शरद रायजादा, डॉ. चेतन आनंद, वर्णिका रायजादा, अचिंत्य सक्सेना, दुर्गेश अवस्थी, मीरा शलभ, तूलिका सेठ, राकेश सेठ, डॉ. मधुबाला श्रीवास्तव, जगदीश मीणा सहित आदि साहित्यकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed