फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गाजियाबाद में कोरोना महामारी में 24 बच्चों ने खो दिए माता-पिता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
A woman exhausted with tax return form. a stack of bills by her side. Extracted. White background. - फोटो : amar ujala
गाजियाबाद में कोरोना महामारी में 24 बच्चों ने खो दिए माता-पिता
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना महामारी ने लोगों को गहरे जख्म दिए हैं। काफी लोगों ने अपनों को खोया है। ऐसे में सरकार चाहती है कि पीड़ित परिवारों के बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत त्वरित लाभ मिले। इसी को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट को जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें जिला प्रोबेशन विभाग की तरफ से जानकारी दी गई कि जिले में 24 बच्चों ने अपने माता और पिता (दोनों) को खोया है। जबकि अभी तक 109 ऐसे आवेदन भी मिले हैं, जिनमेें मात या पिता में से किसी एक को गवाया है।

डीएम राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में जानकारी दी कि शून्य से 18 वर्ष की उम्र तक के बच्चों के आवेदन कराए गए हैं। इसमें से 60 आवेदन पूर्ण कर एसडीएम कार्यालयों को जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं एसडीएम की तरफ से जानकारी दी गई कि 43 आवेदनों का सत्यापन कर लिया गया है, जिन्हें योजना का लाभ दिए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। साथ ही शेष आवेदनों पर जल्द जांच पूरी करने को कहा। डीएम ने सीडीओ अस्मिता लाल को निर्देश दिया कि जो बच्चे चिन्हित किए जा चुके हैं। उनकी फीस माफी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करें। बैठक में समिति की सदस्य मधुरानी, वंदना मित्तल व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed