{"_id":"60bd1ef58ebc3e7fc91e11e3","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2199745181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा धरने पर बैठी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा धरने पर बैठी महिला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कविनगर विवेकानंदनगर में पति की मौत के बाद ससुरालियों ने विवाहिता को घर में प्रवेश नहीं करने दिया। इसके विरोध में महिला ससुराल में घर केबाहर धरने पर बैठ गई। पुलिस के पहुंचने पर महिला ने दीवार कूदकर घर में प्रवेश किया। महिला ने पति केरहते हुए ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। कविनगर थाना पुलिस महिला के जेठ और उनकेदो दोस्तों को पूछताछ के लिए ले गई है।
एक व्यापारी ने 20 अप्रैल को विवेकानंदनगर स्थित आवास पर फंदा लगाकर जान दे दी थी। उनकी पत्नी ने बताया कि पति की मौत के बाद से ससुराल वाले उनका उत्पीड़न कर रहे थे। उन्हें घर से मारपीट के भगा दिया गया। बाद में ससुराल और मायके पक्ष केलोग एक साथ बैठे और फैसले पर विचार किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। उसके बाद वह मायकेचली गईं। रविवार को फिर से फैसले के लिए बुलाया गया। बताया कि ससुराल पक्ष केलोग कुछ रुपये देने की बात की। पीड़िता ने रुपये न लेकर घर में रहने की इच्छा जताई। उसकेबाद ससुरालियों ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और वह ससुराल केघर पर गेट के बाहर धरने पर बैठ गई। मौकेपर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की और पीड़िता को दीवार के माध्यम से घर में प्रवेश कराया। पुलिस ने पूछताछ के लिए जेठ और उसके दो दोस्तों को थाने ले गई है।
पीड़िता का कहना है सुसर छेड़छाड़ करता था जिसका पति ने कई बार विरोध किया। उसके बाद ससुर पति केसाथ मारपीट करते थे। इसलिए उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी।