फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

16 ट्यूबवेल एक साल से बनकर तैयार, अफसरों की लापरवाही से नहीं हुए चालू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
6 करोड़ से 16 ट्यूबवेल बनाए, साल भर में भी पानी नहीं दे पाए
विज्ञापन

गाजियाबाद। भीषण गर्मी के सीजन में पानी के लिए हाहाकार मच रहा है। पानी का सबसे ज्यादा संकट लाइनपार के विजयनगर क्षेत्र में है। इसी क्षेत्र में जल निगम के 16 ट्यूबवेल एक साल से बनकर तैयार है, लेकिन अफसरों की लापरवाही से यह चालू नहीं हो पा रहे हैं। अमृत योजना के तहत बने इन नलकूपों पर करीब 6 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, इसके बाद भी जनता को इनका फायदा नहीं मिल पा रहा है। बिजली कनेक्शन न मिलन पाने की वजह से इन ट्यूबवेलों का संचालन नहीं हो पा रहा है। लाइनपार क्षेत्र के पार्षदों और निवासियों की बार-बार शिकायतों पर भी जल निगम के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।
जल निगम ने लाइनपार क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए करीब 32 करोड़ की योजना बनाई थी। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त फंड वाली इस योजना में 35 नलकूप, ओवरहेड टैंक, अंडरग्राउंड वाटर टैंक बनाए जाने हैं। इनमें से 16 नलकूप बनकर करीब एक साल पहले तैयार हो चुके हैं। नगर निगम ने इन ट्यूबवेलों को लगाने के लिए पार्कों, ग्रीन बेल्ट में जगह दी है। प्रत्येक नलकूप को बनाने पर करीब 35 से 40 लाख रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन इनके लिए करीब डेढ़ लाख का बिजली कनेक्शन लेने में लेट लतीफी की जा रही है। बिजली कनेक्शन न मिलने की वजह से इन ट्यूबवेलों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

-----
पूरे विजयनगर क्षेत्र में पानी की किल्लत हो जाती खत्म
जल निगम के बनकर तैयार हो चुके 30 एचपी क्षमता के 16 नलकूप चालू हो जाते तो इनसे करीब 16 एमएलडी (मिलियन लीटर/डे) यानी 1.60 लाख लीटर पानी क्षेत्र की जनता को मिलता। इससे क्षेत्र में पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा नगर निगम भी अपने नलकूपों से क्षेत्र में पानी की सप्लाई करता है। जल निगम के इन नलकूपों के चालू न हो पाने की वजह से विजयनगर क्षेत्र में पानी का संकट गहरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ट्यूबवेल को संचालित कर नगर निगम को करने हैं हैंडओवर
जल निगम को यह सभी नलकूप संचालित करके नगर निगम को हैंडओवर करने हैं। जल निगम के इंजीनियर कुछ महीनों तक इनका संचालन शुरू कर ट्रायल कराएंगे। इस दौरान अगर कोई दिक्कत आती है तो उसे जल निगम ठीक कराएगा। ट्रायल पूरा होने के बाद यह नलकूप नगर निगम को हैंडओवर कर दिए जाएंगे, इसके बाद नगर निगम इनका रखरखाव करेगा।
-----
इन प्रमुख स्थानों पर बनकर तैयार हो चुके नलकूप
विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र में 3 नलकूप
एच-ब्लॉक सेक्टर-9 विजयनगर
भीमाबाई पार्क
सी-ब्लॉक सेक्टर-9 में दो नलकूप।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज
प्रताप विहार पुल के पास
एफ-ब्लॉक सेक्टर-11
एफ-ब्लॉक, पानी की टंकी के पास
एच ब्लॉक सेक्टर-12
ई-ब्लॉक सेक्टर-12
एल ब्लॉक सेक्टर-12
--------
कोट
जल निगम के अधिकारियों से कई बार वार्ता हो चुकी है। तैयार हो चुके नलकूपों का संचालन जल्द शुरू कराने के लिए कहा गया है। बीते साल गर्मियों में हुई वार्ता के दौरान जल निगम अधिकारियों ने दिसंबर तक नलकूपों का संचालन शुरू करने का आश्वासन दिया था। जल निगम ने जल्द ही इन नलकूपों को चालू कराने का आश्वासन दिया है। - योगेश श्रीवास्तव, महाप्रबंधक, नगर निगम

तैयार हो चुके सभी ट्यूबवेलों के लिए बिजली कनेक्शन लेने के लिए शुल्क विद्युत निगम में आवेदन के साथ जमा करा दिया गया है। चार नलकूपों पर बिजली कनेक्शन देने का काम शुरू हो गया है। बाकी नलकूपों पर भी जल्द ही बिजली कनेक्शन मिल जाएगा। चार नलकूप एक सप्ताह में चालू हो जाने की उम्मीद है। इनसे पानी की सप्लाई जल्द ही क्षेत्र में शुरू हो जाएगी। - आरएस मिश्रा, अधीक्षण अभियंता, जल निगम (वि.यां)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed