फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कारोबारी के खाते से 29 लाख निकालने वाला धरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गाजियाबाद में ठगी
कारोबारी के खाते से 29 लाख निकालने वाला धरा
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने फर्जी तरीके से भागलपुर के कारोबारी के खाते का चेक अपने खाते में लगाकर 42.80 लाख रुपये निकालने के मामले में राजनगर सेक्टर-12 निवासी संजय आनंद को गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर बैंक मैनेजर ने केस दर्ज कराया था। दूसरे मामले में बिजनेस बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में सिहानी गेट पुलिस ने चिरंजीव विहार निवासी नितिन शर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
कविनगर एसएचओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि संजय आनंद ने भागलपुर के कारोबारी आबिद जैनुअल परवेज के खाते का चेक अपने खाते में डाला था। रकम आते ही उसने तुरंत 29 लाख रुपये निकाल लिए। भागलपुर से कारोबारी की शिकायत पर बैंक ने आरोपी से कहा तो उसने सिर्फ छह लाख रुपये वापस किए और बाकी रुपये देने से इंकार कर दिया। इसके बाद इलाहाबाद बैंक के आरडीसी शाखा के मैनेजर संजय ने आनंद और उसकी पत्नी के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज कराया था। एसएचओ का कहना है कि आरोपी की पत्नी फरार है। है। आरोपी ने यह नहीं बताया कि उसे चेक कहां से मिला। साथ ही चेक की रकम खाते में ट्रांसफर करने से पहले बैंक कर्मियों ने कॉल की तो वह दिल्ली में रिसीव हुई और एक घंटे बाद ही मोबाइल नंबर भागलपुर में चलता मिला। ऐसा कैसे हुआ, इसकी जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी के आरोप में नितिन शर्मा निवासी चिरंजीव विहार को गिरफ्तार किया गया है। वह बिजनेस बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करता था। उसने बीते दिनों गुलधर स्थित इंजीनियरिंग फर्म से ढाई लाख रुपये की ठगी की थी। नितिन ने सितंबर माह में फर्म मालिक को फायदा पहुंचाने का झांसा देकर 7.20 लाख में करार किया। उसने एक कंपनी को 34 लाख के माल का ऑर्डर दिलवाने के लिए मेल किया। फर्म मालिक ने माल तैयार कर दिया, लेकिन बाद में आरोपी ने माल लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed