{"_id":"5fde5aef8ebc3e3b8e184c93","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd210555656","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में दरोगा की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथरूम में दरोगा की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के घूकना में रहने वाले भाई स्वदेश कुमार के घर आए दरोगा सतीश कुमार (38) की शनिवार को नहाते वक्त बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वदेश कुमार भी यूपी पुलिस में दरोगा हैं। काफी देर होने तक बाहर न आने पर परिजनों द्वारा दरवाजा तोड़ा गया तो वह अंदर बेसुध हालत में पड़े थे। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि बाथरूम में गैस गीजर चल रहा था और कोई रोशनदान नहीं था। अंदेशा जताया जा रहा है कि दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
मूलरूप से थाना सरधना, मेरठ के गांव छुर निवासी सतीश कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में परिवार के साथ रहते थे। सतीश यूपी पुलिस में दरोगा थे और उनकी पोस्टिंग अलीगढ़ के सासनी गेट थाने में थी। उनके भाई स्वदेश कुमार अपने परिवार के साथ घूकना में रहते हैं। वह भी यूपी पुलिस में दरोगा हैं और इटावा जनपद के जसवंतनगर थाने में तैनात हैं। स्वदेश ने बताया कि उनके बहनोई संजय कुमार भी दरोगा हैं और बिजनौर में तैनात हैं। सतीश चार दिन की छुट्टी पर घर आए हुए थे। उनके बहनोई शुक्रवार को सतीश के घर आ गए। जिसके बाद सतीश बहनोई को साथ लेकर शुक्रवार रात को उनके घर मिलने आए थे। रात में देरी होने की वजह से दोनों उनके ही घर पर सो गए। शनिवार सुबह सतीश नहाने के लिए बाथरूम गए तो काफी देर तक बाहर नहीं आए। जिसके बाद स्वदेश के बेटे ने उन्हें कॉल कर मामले की जानकारी दी और स्वदेश के कहने पर ही बेटे ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर सतीश कुमार बेसुध हालत में पड़े थे। उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
रात में भाई से की थी वीडियो कॉल पर बात
भाई स्वदेश का कहना है कि शुक्रवार को घूकना स्थित उनके घर पहुंचने पर भाई और बहनोई ने उनसे कॉल पर बातचीत की थी। दरअसल, जिस वक्त वह दोनों उनके घर पहुंचे थे उस वक्त स्वदेश जसवंतनगर थाने में ड्यूटी पर थे। स्वदेश का कहना है कि भाई ने उनसे वीडियो कॉल पर भी बात की। सतीश ने पारिवारिक बातचीत के दौरान उनका भी हालचाल पूछा था। रात में बातचीत के दौरान सतीश बिल्कुल ठीक दिखाई दे रहे थे। स्वदेश ने अंदेशा जताया है कि नहाते वक्त हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई है। भाई की मौत की खबर सुनकर स्वदेश भी घर लौट आए हैं।
विज्ञापन
वर्जन.....
शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शुरुआती जांच के दौरान पता चला है कि बाथरूम में गैस गीजर चल रहा था। उसमें कोई रोशनदान भी नहीं था। कयास ये भी है कि बाथरूम में दम घुटने से सतीश की मौत हुई हो।
- कृष्ण गोपाल शर्मा, एसएचओ सिहानी गेट