फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

किसानों का यूपी गेट पर बेमियादी धरना, लंबी लड़ाई का एलान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
किसानों का यूपी गेट पर बेमियादी धरना, लंबी लड़ाई का एलान
विज्ञापन

गाजियाबाद। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच करने जा रहे किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेतृत्व में यूपी गेट पर धरना शुरू कर दिया है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर किसान हुक्का-पानी लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इससे पहले रविवार दोपहर को किसान बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली में घुस गए। गाजीपुर मंडी तक जाने के बाद वापस यूपी गेट पर लौट आए। इसके बाद राकेश टिकैत व अन्य नेताओं की बैठक हुई। दिल्ली व हरियाणा के किसान नेताओं से फोन पर बात की गई। उसके बाद धरना जारी रखने का एलान किया। उधर, बॉर्डर पर किसानों के जमावड़े को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत शनिवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों के काफिले के साथ खुद ट्रैक्टर चलाकर मेरठ से यूपी गेट पहुंचे। दोपहर दो बजे उनका काफिला मुरादनगर पहुंचा। इसके बाद दुहाई में किसानों के साथ बातकी और फिर यूपी गेट के लिए रवाना हो गए। दोपहर सवा तीन बजे किसान यूपी गेट पहुंचे, जहां पर दिल्ली पुलिस के लगाए बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए। गाजीपुर मंडी तक जाने के बाद किसान लौट आए। उसके बाद फिर से यूपी गेट पर जमा हुए। करीब डेढ़ घंटे तक राकेश टिकैत व भाकियू के अन्य पदाधिकारियों के बीच वार्ता चलती रही। उसके बाद पंजाब व हरियाणा के किसान नेताओं को फोन किया गया। लंबी मंत्रणा के बाद राकेश टिकैत ने एलान किया कि भाइयों अबकी बार लंबी लड़ाई लड़नी है। इसलिए अपनी व्यवस्था कर लो, सभी लोग धरने पर बैठ जाएं। उन्होंने किसानों से कहा कि आप ने बैरिकेडिंग तोड़कर दिखा दिया कि हमें दिल्ली जाने से कोई नहीं रोक सकता लेकिन इस बार लंबी लड़ाई लड़नी है। इसलिए अपनी संख्या बढ़ाओ और सभी से घरों पर फोन करके कहो कि सभी ट्रैक्टर-टॉली और राशन लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

आपसी सहमति से उठाएंगे कदम : राकेश टिकैत
राकेश टिकैत ने कहा कि पंजाब-हरियाणा के किसान दिल्ली के दूसरे छोर पर धरना दे रहे हैं। उन पर लाठियां बरसाईं गई हैं, पानी की बौछार की गई है। वह लंबी लड़ाई लड़कर दिल्ली तक पहुंचे हैं और हम लोग यहां पर डटे हैं। किसानों ने दिल्ली को घेर लिया है, आगे जो भी निर्णय होगा वह आपसी सहमति से लिया जाएगा। हम लगातार पंजाब व हरियाणा के किसान नेताओं को संपर्क में हैं। उधर, स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। दिल्ली व यूपी पुलिस के आलाधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज धरनास्थल पर जुटेंगे किसान, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
भाकियू के आह्वान पर रविवार को यूपी गेट पर बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना है। संगठन की तरफ से दावा किया जा रहा है कि वेस्ट यूपी से करीब एक हजार ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों से पांच से 10 हजार किसान रविवार तक धरनास्थल पर पहुंचेंगे और अगले तीन से चार दिनों में किसानों की संख्या को बढ़ाकर 25 से 30 हजार ले जाने की योजना है। इसके लिए हर जिला इकाई को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसानों से कहा गया कि वह अकेले न आए ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ में राशन, पानी के टैंकर व खाने-पीने का अन्य सामान भी लाएं।

बंद किए अंडरपास, लोगों ने झेला जाम
किसानों के यूपी गेट पर पहुंचने के कारण शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बन गई। यूपी गेट पर अंडरपास बंद किए जाने के कारण वसुंधरा, इंदिरापुरम की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। इससे एक्सप्रेसवे पर भी जाम लग गया। इससे पहले दुहाई में ईस्टर्न पेरिफेरल के नीच मेरठ रोड, राजनगर एक्सटेशन, मोहननगर और डाबर चौक के पास जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed