{"_id":"5e6a814b8ebc3ea7cf34ecd5","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd1958401101","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रप्रस्थ योजना के आवंटियों को राहत, बिजली समस्या होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रप्रस्थ योजना के आवंटियों को राहत, बिजली समस्या होगी दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्रप्रस्थ योजना के आवंटियों की बिजली समस्या होगी दूर
गाजियाबाद। जीडीए की इंद्रप्रस्थ योजना में समाजवादी आवास के आवंटियों की बिजली समस्या का जल्द स्थायी समाधान हो जाएगा। अभी तक जीडीए की ओर से अस्थायी कनेक्शन के जरिए बिजली के बंदोबस्त किए गए थे। आवंटियों के बिजली की परेशानी का मामला उठाने के बाद जीडीए ने योजना में बिजली के नए फीडर के लिए 1.25 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
मार्च में ही नए फीडर का काम पूरा होने की संभावना है। तब तक अस्थायी कनेक्शन के जरिए बिजली की आपूर्ति होती रहेगी। बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था से काम चला रहे आवंटियों ने जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई थी। जीडीए वीसी ने मुख्य अभियंता को बिजली के स्थायी बंदोबस्त करने के निर्देश दिए थे। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बताया कि इंद्रप्रस्थ योजना में समाजवादी आवास में नए फीडर के लिए फंड का प्रावधान कर दिया गया है। जल्द समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।