फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

डॉक्टर के साथ लिव-इन में रह रही महिला से छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
डॉक्टर के साथ लिव-इन में रह रही महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में डॉक्टर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने कविनगर थानों में एक अज्ञात महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से दबोच लिया। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
राजनगर निवासी डॉक्टर पत्नी को छोड़कर एक अन्य महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को दिनेश, सुदेश नागर और एक अज्ञात महिला उनके घर में घुस आए और उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दिनेश ने उनकी महिला मित्र को कमरे में बंद कर छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी महिला और सुदेश नागर मौके से भाग गए। हालांकि, लोगों की मदद से आरोपी दिनेश को दबोच लिया गया। डॉक्टर का कहना है कि पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। एसएचओ कविनगर मोहम्मद असलम का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, लेकिन डॉक्टर की तहरीर पर दिनेश, सुदेश नागर और अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दिनेश को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed