फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

ठेकेदारों को भुगतान लेना है तो कराना होगा फीडबैक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ठेकेदारों को भुगतान लेना है तो लोगों से कराना होगा फीडबैक
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम ठेकेदारों को भुगतान चाहिए तो पहले स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए लोगों से फीडबैक दिलाना होगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में टॉप-10 रैंक वाले शहरों की सूची में जगह बनाने के लिए नगर निगम ने फीडबैक दिलाने की जिम्मेदारी ठेकेदारों को भी सौंपी है। पहले भुगतान के लिए दौड़ लगा रहे ठेकेदार इस नए फरमान के बाद लोगों के पास फीडबैक लेने के लिए दौड़ लगा रहे हैं।

4 जनवरी से देश भर के 4 हजार से ज्यादा शहरों में शुरू हुए स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान कई मानकों पर नगर निगम को परखा जाएगा। इसमें सिटीजन फीडबैक के लिए 1500 अंक निर्धारित हैं। ऐसे में नगर निगम अब ज्यादा से ज्यादा लोगों से मोबाइल एप के जरिए फीडबैक ले रहा है। इसके लिए नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने सभी कर्मचारियों, कंप्यूटर ऑपरेटर्स और अधिकारियों के साथ-साथ वालंटियर भी क्षेत्र में उतारे हैं। बीते सप्ताह फीडबैक के मामले में गाजियाबाद नगर निगम आगरा व कई अन्य शहरों से पीछे था। गाजियाबाद को दूसरे शहरों से आगे बढ़ाने के लिए नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग, उद्यान और स्वास्थ्य विभाग के ठेकेदारों को भी फीडबैक लेने के लिए क्षेत्र में उतार दिया। उन्होंने ठेकेदारों को प्रतिदिन फीडबैक लेने का टारगेट दिया है। सबसे ज्यादा फीडबैक लेने वाले ठेकेदारों की पेमेंट सबसे पहले होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed