फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

खर्राटे लेने से नाराज पत्नी गई मायके, पति ने कोर्ट से लगाई वापसी की गुहार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
खर्राटे लेने से नाराज पत्नी गई मायके, पति ने कोर्ट से लगाई वापसी की गुहार
विज्ञापन

गाजियाबाद। पिछले दिनों अदालत में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पति के खर्राटा लेने से नाराज पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। अब पति ने कोर्ट में अर्जी दायर करते हुए कहा है कि खर्राटे का इलाज करा रहा है और उसकी पत्नी को मायके से वापस बुलाया जाए। हालांकि अदालत ने सुनवाई के लिए नौ फरवरी की तारीख लगाई है।

दिल्ली गेट निवासी राजेश गोयल के अधिवक्ता हरेंद्र कुमार ने बताया कि राजेश नोएडा की किराना मंडी में अपना हल्दी का व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले राजेश की दिल्ली के चांदनी चौक इलाके की रहने वाली युवती से शादी हुई थी। दोनों कॉलेज में एक साथ पढ़ते थे, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई थी। इसके बाद ही दोनों ने शादी की। उनका कहना है कि शादी के बाद महिला ने एक लड़के और लड़की को जन्म दिया है। पिछले दो महीने से राजेश रात में सोते समय खर्राटे लेते हैं, जिससे उनकी पत्नी परेशान हो गईं थीं और इस बात पर दोनों का विवाद हो गया। पिछले दिनों वह बच्चों को लेकर मायके चली गईं। उन्होंने पत्नी को लाने के लिए उनके परिजनों से बातचीत की थी लेकिन परिजनों ने भी उन्हें नहीं भेजा। ऐसे में अब अधिवक्ता की मदद से कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी लेकिन अब तक अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed