फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

इकन्नी लौटाए बिना बेच दिए लोन पर लिए वाहन, छह पर एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
इकन्नी लौटाए बिना बेच दिए लोन पर लिए वाहन, छह पर एफआईआर
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोन का एक रुपया भी लौटाए बिना आवेदकों द्वारा वाहन बेचकर फाइनेंस कंपनी को एक करोड़ रुपये की चपत लगाने का मामला सामने आया है। उक्त मामले में कोर्ट के आदेश पर सिहानी गेट पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है। कंपनी के लीगल एग्जीक्यूटिव का कहना है कि आरोपियों ने गिरोह बनाकर कंपनी को चपत लगाई।
जानकारी के मुताबिक नवयुग मार्केट में नरेंद्र मोहन अस्पताल के पास एचडीबी फाइनेंशियल लिमिटेड कंपनी की शाखा है। कंपनी द्वारा वाहन आदि पर लोन मुहैया कराया जाता है। अमित त्यागी कंपनी के लीगल एग्जीक्यूटिव हैं। वह दो कंपनी के कानूनी मामलों की पैरवी करने के लिए अधिकृत हैं। आरोप है कि मसूरी निवासी परवेज एफ व नाहिद पी, शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक निवासी अमित कुमार व रेनुका सिंह तथा महीउद्दीनपुर धरवसी-2 ढलाना मसूरी निवासी उम्मेद अली व उमर अली एक रैकेट चलाते हैं, जो बैंकों, फाइनेंस कंपनियों से फर्जी तरीकों से लोन लेकर उन्हें चूना लगाते हैं। उक्त लोगों ने भी एडीबी फाइनेंशियल कंपनी से भी लाखों रुपये का लोन लेकर जमा नहीं किया।
विज्ञापन

लोन लेकर वाहन खरीदे, बिना किश्त दिए बेच दिए
कंपनी के मुताबिक उक्त लोगों द्वारा लोन लेकर वाहन खरीदे गए। यह तय हुआ था कि लोन पूरा होने तक उक्त वाहन किसी तीसरे व्यक्ति को हस्तानांतरित नहीं किए जा सकेंगे। इस पाबंदी के बावजूद उक्त लोगों ने वाहनों को अन्य व्यक्तियों को बेच दिया और साथ ही कंपनी को लोन भी नहीं चुकाया, जिससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर 97 लाख 81 हजार 486 रुपये की देनदारी
एफआईआर के मुताबिक परवेज एफ व नाहिद पी ने 28,39,781 रुपये का लोन लिया जो वर्तमान में 23,80,387 रुपये निकलता है। इसके अलावा अमित कुमार व रेनुका सिंह ने 30,01,675 रुपये लोन लिया था जो वर्तमान में 31,22,623 रुपये बैठता है। इसी तरह उम्मेद अली व उमर अली ने 22,66,187 रुपये का लोन लिया था जो वर्तमान में 42,78,476 रुपये बैठता है। कंपनी के मुताबिक लोन जमा करने के लिए कहने पर उक्त लोगों ने कर्मचारियों को धमकी दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसएचओ सिहानी गेट गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि मुकदमे दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed