{"_id":"5e03c2a08ebc3e8803060cd1","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd1909211189","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिसकर्मियों पर फर्जी एनकाउंटर का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिसकर्मियों पर फर्जी एनकाउंटर का केस दर्ज
Thu, 26 Dec 2019 02:47 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह माह पहले मुठभेड़ में युवक को गोली मारने के मामले में विजयनगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अपने थाने के पूर्व एसएचओ सहित 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उक्त मामले में गोली से घायल युवक के परिजनों ने फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाकर पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर कोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन
विजयनगर सेक्टर-11 निवासी यासमीन ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। इसमें यासमीन ने बताया था कि विजयनगर पुलिस ने उसके भाई आमिर और उसके साथी फरमान व शाहवेज के खिलाफ 17 जून 2019 को केस दर्ज किया था। मुकदमे का पता लगने पर वह 26 जून को आमिर को आत्मसमर्पण कराने के लिए विजयनगर थाने में ले गई थी, लेकिन थाने में मौजूद इंस्पेक्टर श्यामवीर सिंह व दरोगा कविश मलिक ने समर्पण लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद यासमीन 27 जून को आमिर को कोर्ट में समर्पण कराने के लिए ले जा रही थी। उस समय अधिवक्ता ने फाइल तैयार कराई और दूसरे दिन सरेंडर कराने को कहा। इस दौरान एक अन्य मुकदमे में कोर्ट में तारीख पर पेश होकर हाजिरी भी लगाई। यासमीन का कहना है कि उसका भाई कोर्ट से घर जा रहा था कि एसएसपी कार्यालय के पास पहुंचते ही पुलिस ने उसका अपहरण कर लिया। कुछ ही देर बागद विजयनगर क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में मुठभेड़ दिखाते हुए पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। पुलिस ने आमिर पर मुठभेड़ का एक और मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
प्रमोशन पाने के लिए फर्जी एनकाउंटर दिखाने का आरोप
यासमीन का आरोप है कि आमिर को थाने में सरेंडर कराने के लिए ले जाने के दौरान इंस्पेक्टर श्यामवीर सिंह (पूर्व एसएचओ) व दरोगा कविश मलिक ने कहा था कि उन्हें सरेंडर में आमिर को गिरफ्तार नहीं दिखाना। बल्कि, एनकाउंटर करके प्रमोशन पाना है। यासमीन के मुताबिक, उसने पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
कोर्ट के आदेश पर विजयनगर पुलिस ने अपने पूर्व एसएचओ श्यामवीर सिंह, एसआई कविश मलिक, एसआई ब्रह्मपाल सिंह, कांस्टेबल विपिन, मोनी उर्फ राजकुमार, अनुज तथा तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में उक्त पुलिसकर्मियों पर आमिर का अपहरण व गोली मारने सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं। एसपी सिटी मनीष मिश्र का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।