{"_id":"5dd98c478ebc3e54b639b803","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd188905098","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में रिमांड पर लिए दो भाई, पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में रिमांड पर लिए दो भाई, पिस्टल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में रिमांड पर लिए दो भाई, पिस्टल बरामद
गाजियाबाद। शाहजहांपुर से अवैध शस्त्र लाइसेंस बनवाने के मामले में कविनगर पुलिस ने शनिवार को दो भाइयों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। दोनों ने पुलिस से बचकर कुछ दिन पहले कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। रिमांड पर पुलिस ने दोनों के शस्त्र लाइसेंस और 32 बोर की दो पिस्टल बरामद की हैं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
एसएचओ अनिल कुमार शाही ने बताया कि शाहजहांपुर के गिरोह से अवैध शस्त्र लाइसेंस बनवाने केमामले में सरेंडर करने वाले लोगों को रिमांड पर लेकर शस्त्र लाइसेंस व असलाह बरामद किया जा रहा है। इसी कड़ी में विजयनगर थानाक्षेत्र के सेक्टर-12 प्रताप विहार की माता कॉलोनी निवासी ललित चौधरी और उसके भाई रणधीर चौधरी को शनिवार को पीसीआर पर लिया गया। उनकी निशानदेही पर शाहजहांपुर के पते पर बने दोनों के फर्जी शस्त्र लाइसेंस व दो पिस्टल बरामद कर ली गईं। एसएचओ ने बताया कि पूर्व में दोनों भाइयों ने छह लाख रुपये में लाइसेंस बनवाकर असलाह खरीदा था।
यह था मामला
शाहजहांपुर के एक शस्त्र लाइसेंस का गाजियाबाद में ट्रांसफर के लिए आवेदन आया था। जांच में यूनिक आईडी मैच न होने पर शक हुआ। जांच कराने पर पता चला कि शाहजहांपुर के पते पर तमाम फर्जी शस्त्र लाइसेंस जारी हुए हैं। पुलिस गिरोह के सरगना सदानंद शर्मा निवासी अनाथा थाना पुआया जिला शाहजहांपुर सहित दर्जनभर आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में शाहजहांपुर असलाह विभाग के दो संविदाकर्मी पवनेश गौतम निवासी मोहल्ला तिहारजई थाना जलालाबाद शाहजहांपुर और श्याम बिहारी निवासी आनंदपुरा कॉलोनी थाना कोतवाली शाहजहांपुर भी गिरोह में शामिल हैं। दोनों पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। पुलिस ने इन दोनों सहित पांच के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।