फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

नीचे नहीं आए ‘साहब’, बुजुर्ग महिला फरियादी डेढ़ घंटा इंतजार करके लौटीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नीचे नहीं आए ‘साहब’, बुजुर्ग महिला फरियादी डेढ़ घंटा इंतजार करके लौटीं
विज्ञापन

गाजियाबाद। खुद को बुजुर्गों की मददगार बताने वाली पुलिस का शर्मनाक चेहरा देखने को मिला है। मामला छह लाख की साइबर ठगी की पीड़ित 77 वर्षीय बुजुर्ग से जुड़ा है। शिकायत लेकर थाने गईं तो घंटाघर कोतवाली स्थित साइबर सेल भेज दिया गया। वहां, दो मंजिल की सीढ़ियां चढ़कर साइबर सेल जाने में असमर्थ थीं, लिहाजा इंचार्ज से नीचे आने का आग्रह किया। पीड़ित बुजुर्ग घंटों तक खड़ी रहीं, लेकिन साइबर सेल इंचार्ज नीचे नहीं आए। जिसके चलते पीड़िता को बैरंग लौटना पड़ा।
कविनगर के-ब्लॉक में रहने वाली प्रेमलता गर्ग पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड इंजीनियर की पत्नी हैं। प्रेमलता का कहना है कि उन्होंने बिजली बिल जमा करने के लिए पेटीएम इंस्टाल किया था, लेकिन वह उसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं करती थीं। उनके खाते में नौ लाख रुपये थे, लेकिन गत अक्तूबर माह में पता चला कि खाते से छह लाख रुपये कट गए हैं। पहले बैंक में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कविनगर थाने जाने पर उन्हें साइबर सेल से जुड़ा मामला बताकर लौटा दिया गया। इसके बाद वह घंटाघर कोतवाली स्थित साइबर सेल पहुंचीं। प्रेमलता का कहना है कि वह दो मंजिल की सीढ़ियां नहीं चढ़ सकती थीं, लिहाजा उन्होंने अपने ड्राइवर के जरिये साइबर सेल इंचार्ज से नीचे आकर शिकायत सुनने का आग्रह किया। आरोप है कि वह करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रहीं, लेकिन इंचार्ज तो दूर कोई कर्मचारी भी उनकी शिकायत सुनने नहीं आया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने खेद जताया, गाइड लाइन जारी की
पीड़ित बुजुर्ग शुक्रवार को एसपी सिटी से मिलीं और अपनी मजबूरी व परेशानी बताते हुए घटनाक्रम से अवगत कराया। इस पर एसपी सिटी मनीष मिश्र ने खेद जताते हुए साइबर सेल इंचार्ज को बुलाकर लताड़ लगाई। साथ ही निर्देश दिए कि जो लोग ऊपर आने में आने में असमर्थ हों, उनकी शिकायत नीचे आकर सुनी जाए। एसएचओ कविनगर अनिल कुमार शाही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed