फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

भाजपा महानगर और जिलाध्यक्ष के लिए मैदान में 27 दावेदार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
भाजपा महानगर और जिलाध्यक्ष के लिए मैदान में 27 दावेदार
विज्ञापन

गाजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हो गई। अशोकनगर स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर हुई नामांकन प्रक्रिया में सुबह से ही गहमागहमी देखने को मिली। भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए के लिए 15 ने नामांकन किया था। पार्टी सूत्रों की ओर से कुछ नामांकन फार्म में कमियों होने के चलते 11 के नामों के महानगर अध्यक्ष पद की रेस में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। जबकि जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन करने वालों की संख्या 16 रही।
प्रांतीय परिषद के लिए 11 ने नामांकन किया है। महानगर अध्यक्ष पद के साथ प्रांतीय परिषद के लिए मानसिंह गोस्वामी, राजेश त्यागी, बॉबी त्यागी, लेखराज माहौर, राजीव अग्रवाल, केके शुक्ला, देवेंद्र अग्रवाल, संजीव शर्मा, पूर्व पार्षद संजीव शर्मा, अमित त्यागी, त्रिलोक सिंह, नवीन त्यागी, प्रेम त्यागी, प्रीति चंद्रा व सरदार सिंह भाटी ने नामांकन किया है। जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, राजवेंद्र बैसला, हरिओम गुप्ता, स्वदेश जैन, अमित चौधरी, जयप्रकाश वशिष्ठ, दिनेश सिंघल, अनूप बैसला, पवन सिंघल, चमन पाल सिंह, सतपाल, बिजेंद्र त्यागी, राकेश त्यागी, सतपाल शर्मा, डीडी यादव, अजय गर्ग और ललित शर्मा ने नामांकन किया। सुबह 11 बजे से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में भाजपा महानगर कार्यालय पर गहमागहमी का माहौल रहा। पूरी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी व एटा विधायक विपिन वर्मा डेविड के निर्देश में पूरी हुई। महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होने के बाद उन्होंने सभी नामांकन प्रपत्र भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय भेज दिए हैं। क्षेत्रीय कार्यालय से ही जांच के बाद प्रपत्रों को लखनऊ प्रदेश संगठन को भेजा जाएगा। नामांकन के लिए कई दिनों से 50 से अधिक नामों की चर्चा चल रही थी। लेकिन नामांकन प्रक्रिया पूरी होने पर संख्या महानगर व जिलाध्यक्ष दोनों पदों पर संख्या 27 पर आकर सिमट गई है। दूसरी ओर जिला परिषद के लिए 11 ने नामांकन किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पदाधिकारियों के नामांकन की रही चर्चा
भाजपा महानगर अध्यक्ष के पद के लिए हुए नामांकन में क्षेत्रीय पदाधिकारियों के नामांकन का मामला चर्चाओं में रहा। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा ने भी महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया। फिर क्षेत्रीय पदाधिकारियों के नामांकन नहीं करने का गाइडलाइन का पता चलने पर उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। दूसरी ओर उनके अलावा कई अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारियों के नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने की चर्चाएं जोरों से चल रहीं थी। लेकिन अजय शर्मा के नामांकन वापसी के साथ ही बाकी ने हाथ खींच लिए। नामांकन पर भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा ने कहा कि पार्टी के नए कार्यकर्ताओं को मौका देने के लिए नामांकन वापस लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। सभी प्रपत्रों को जांच के लिए क्षेत्रीय कार्यालय भेज दिया गया है। वहां से प्रपत्र लखनऊ भेजे जाएंगे। - विपिन वर्मा डेविड, चुनाव अधिकारी व विधायक एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed