फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कार पर पलटा गन्ने से लदा ट्रक, बचा परिवार, हाईवे दो घंटे रहा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कार पर पलटा गन्ने से लदा ट्रक, बचा परिवार, हाईवे दो घंटे रहा जाम
विज्ञापन

मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गंगनहर के पास बने यूटर्न के पास बुधवार को गन्ने से ओवरलोड ट्रक पलट गया। बताया गया कि चालक नशे में ट्रक चला रहा था। ट्रक की चपेट में आने से कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।
बुधवार दोपहर गाजियाबाद के राजनगर निवासी राजेश कुमार कार से परिवार के साथ जलालाबाद गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गंगनहर के यूटर्न के पास पहुंचे तो उसी समय शराब के नशे में धुत चालक गन्ने से ओवरलोड ट्रक लेकर पहुंचा। तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। राजेश कुमार का कहना है कि ट्रक उनकी कार पर पलट गया। जिसमें वह बाल-बाल बचे। ट्रक पलटने से उसमें भरे गन्ने हाईवे पर बिखर गए। इस कारण हाईवे पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

जनरथ बस और ट्रक में भिड़ंत, कई घायल
मुरादनगर। हाईवे पर थाने के पास बुधवार तड़के जनरथ बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री चोटिल हो गए। साहिबाबाद डिपो की जनरथ बस मेरठ से दिल्ली जा रही थी। थाने के पास एक ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है। रोडवेज कर्मी बस को साहिबाबाद डिपो ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed