फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मुंबई में बजा सायरन, मोदीनगर में एटीएम उखाड़ते दबोचे चार बदमाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मुंबई में बजा सायरन, मोदीनगर में एटीएम उखाड़ते दबोचे चार बदमाश
विज्ञापन

मुरादनगर। बेखौफ बदमाश शनिवार रात रेलवे रोड चौकी की बगल में एटीएम का कैश लूटने पहुंच गए, लेकिन सिक्योरिटी सिस्टम ने मुंबई हेडक्वार्टर को अलर्ट कर दिया। वहां से फोन आने पर पुलिस मौके पहुंची तो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से आठ राउंड फायरिंग हुई। पैर में गोली लगने से तीन बदमाश पकड़े गए। चौथे बदमाश को भी पकड़ लिया गया। बदमाशों केकब्जे से तीन तमंचे, छह कारतूस और एटीएम मशीन तोड़ने के उपकरण बरामद हुए हैं।
एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि रविवार रात 1.20 बजे मुरादनगर एसचओ ओमप्रकाश सिंह को फोन पर मुंबई एक्सिस बैंक से कॉल आई। उन्हें बताया गया कि हाईवे पर रेलवे रोड एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में चार बदमाश घुसे हैं। एटीएम मशीन को उखाड़कर वह कैश लूटने की कोशिश कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों को सूचना देकर एसएचओ टीम के साथ दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचने पर एटीएम का शटर बंद मिला, लेकिन अंदर से आवाज आ रही थी।
विज्ञापन

‘चारों तरफ से घेर लिया, खुद को पुलिस के हवाले कर दो’
बदमाशों की मौजूदगी की पुष्टि होने पर पुलिस ने एटीएम को चारों तरफ से घेर लिया। एसएचओ ने बदमाशों को चेतावनी दी कि उन्हें घेर लिया गया है। लिहाजा वह खुद को पुलिस के हवाले कर दें। पुलिस का कहना है कि सरेंडर करने की बजाय एक बदमाश ने शटर हल्का सा ऊपर उठाकर पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। 30 मिनट तक दोनों ओर से आठ राउंड फायरिंग हुई, जिसमें पैर में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। भाग रहे चौथे बदमाश को भी पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के रहने वाले हैं चारों बदमाश
एसपी देहात ने बताया कि बदमाशों की पहचान विकास और रोहित निवासी श्रीनगर हनुमान मंदिर के पास नेताजी सुभाष पैलेस दिल्ली, गोविंदा उर्फ गोविंद निवासी पंजाबी बाग दिल्ली और अजय निवासी सकूरपुर दिल्ली के रूप में हुई है। बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, छह कारतूस और एटीएम मशीन तोड़ने के उपकरण बरामद हुए हैं।
कॉल नहीं आती तो लुट जाता 26 लाख कैश
हाईवे पर रेलवे रोड तिराहा स्थित पुलिस चौकी से करीब 20 मीटर की दूरी एक्सिस बैंक का एटीएम बूथ है। रेलवे रोड पर दरोगा, सिपाही और एक पीसीआर वैन भी गश्त करती है। यदि मुंबई बैंक से फोन नहीं आता तो बदमाश एटीएम मशीन में मौजूद 26 लाख रुपये लूटकर फरार हो जाते और पुलिस को भनक तक नहीं लगती।
30 से 40 मिनट में एटीएम लूट लेता है ऑटो गैंग
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उनका एक गिरोह है, वह एनसीआर में एटीएम चिह्नित कर उन्हें अपना निशाना बनाते हैं। वारदात करने से पहले बदमाश एटीएम केसुरक्षा इंतजामों की रेकी करते हैं। इसके बाद पेचकस, रॉड व सब्बल की मदद से एटीएम तोड़कर कैश निकाल लेते हैं। एसपी देहात ने बताया कि उक्त गिरोह के सदस्य ऑटो में सवार होकर सड़कों पर घूमते हैं। रेकी किए गए एटीएम पर ऑटो से ही पहुंचते हैं और 30 से 40 मिनट में कैश लूटकर भाग जाते हैं।
दिल्ली में कई एटीएम से कैश लूटा, लिंक रोड में भी कोशिश
एसपी देहात ने बताया कि उक्त गिरोह ने दिल्ली में कई एटीएम को निशाना बनाकर उनका कैश लूटा है। लिंक रोड थानाक्षेत्र के एक एटीएम का कैश लूटने की कोशिश भी की थी, लेकिन सफल नहीं हो सके। एसपी देहात ने बताया कि बदमाश अधिकांश एक्सिस बैंक के एटीएम को निशाना बनाते थे।

आईजी ने 50 हजार इनाम देने की घोषणा की
सीओ सदर अंशु जैन ने बताया कि उक्त कार्रवाई में एसएचओ ओमप्रकाश सिंह, एसआई जोगेंद्र मलिक, पम्मी चौधरी, यशपाल सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव राठी, शिवकुमार, महक सिंह, कांस्टेबल करनवीर सिंह, रोहित कुमार, अमित कुमार, विकास, नवीन पाठक व अजय मलिक शामिल रहे। आईजी रेंज आलोक कुमार ने टीम को 50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed