{"_id":"5dbf349e8ebc3e01346ceb4b","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd187622694","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग वॉक पर निकले ट्रांसजेंडर को गोली मारी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉर्निंग वॉक पर निकले ट्रांसजेंडर को गोली मारी, घायल
Mon, 04 Nov 2019 01:42 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर थानाक्षेत्र के मधुबन बापूधाम इलाके में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक ट्रांस जेंडर को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली चलते ही वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रांस जेंडर के चालक ने दो लोगों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक दो पक्षों में बंटवारे को लेकर विवाद है।
विज्ञापन
कविनगर थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय ट्रांस जेंडर आंचल मधुबन बापूधाम स्थित पानी की टंकी के पास फ्लैट में रहता है। उसके साथ उसका ड्राइवर ओमवीर और दो अन्य ट्रांस जेंडर भी रहते हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे आंचल अपने ड्राइवर ओमवीर के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकला था।
विज्ञापन
इसी बीच दो बाइक पर सवार चार बदमाश आंचल के पास आए और पीछे से गोली मारकर फरार हो गए। एक गोली आंचल की कमर से नीचे कूल्हे पर लगी है। इसके बाद ओमवीर ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आंचल को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ओमवीर ने बताया कि डासना निवासी ट्रांस जेंडर गुड्डी से उनका क्षेत्र के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इससे पूर्व भी कई बार विवाद हो चुका है। इसकी शिकायत पूर्व में भी पुलिस से की गई। ओमवीर का कहना है कि हमलावर कंबल ओढ़कर आए थे। गुड्डी और मुनफेद समेत दो को उसने पहचान लिया।
कविनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही का कहना है कि ओमवीर की शिकायत पर डासना निवासी टांसजेंडर गुड्डी, मुनफेद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसके बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।