फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   member of a gang cheated crores on name of railway job arrested

रेलवे में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर 

Thu, 12 Sep 2019 04:07 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
member of a gang cheated crores on name of railway job arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

रेलवे में नौकरी के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह के सदस्य को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कविनगर पुलिस उसे मंगलवार को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रेलवे के फर्जी नियुक्ति-पत्र व मुहर बरामद की है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


कविनगर पुलिस के मुताबिक महिंद्रा एनक्लेव निवासी आकाश वत्स की मुलाकात दो साल पहले दिल्ली के राजपुरी, उत्तम नगर निवासी मनी रोशन कुमार से हुई थी। मनी ने रेलवे के अधिकारियों से अच्छी पकड़ बताते हुए नौकरी लगवाने की बात कही थी। उसने दिल्ली में अपना ऑफिस खोला हुआ था। मनी ने कुछ ऐसे युवकों से भी मिलवाया, जिन्होंने उसके माध्यम से रेलवे में नौकरी लगवाने की हामी भी भरी। आरोप है कि मनी रोशन कुमार ने एक व्यक्ति की नौकरी की एवज में छह लाख रुपये की डिमांड रखी। आकाश वत्स ने उस पर भरोसा करते हुए खुद की नौकरी के साथ-साथ अपने पांच अन्य जानकारों की नौकरी के बारे में भी बात की और 48 लाख रुपये मनी रोशन कुमार को दे दिए।
विज्ञापन


नियुक्ति-पत्र दिए, ट्रेनिंग भी कराई... सब फर्जी

पीड़ितों का आरोप है कि मनी रोशन कुमार व उसके साथियों ने उन्हें रेलवे के नियुक्ति-पत्र दिए और कलकत्ता में ट्रेनिंग भी कराई। ज्वाइनिंग कराने के लिए एक समय निर्धारित कर दिया। काफी समय बीतने के बात भी कोई जवाब नहीं मिला तो आरोपियों के नंबर बंद मिले। ऑफिस जाने पर वहां भी ताला लटका मिला। रेलवे के अधिकारियों से मिलकर नियुक्ति-पत्र दिखाए तो वे फर्जी निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराना पड़ा मुकदमा

पीड़ित आकाश वक्स व अन्य ने कविनगर थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों तक के चक्कर काटे, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उधर, नौकरी के लिए जिन लोगों से पैसे दिलवाए थे, उन्होंने भी सख्त तगादा कर दिया था। थक-हारकर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। वर्ष 2018 में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया।

एक आरोपी पहले जा चुका जेल, दूसरा दिल्ली में गिरफ्तार हुआ

कविनगर पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में राहुल आर्य नाम का एक आरोपी पहले जेल जा चुका है। मनी रोशन कुमार फरार चल रहा था, जिसे हाल ही में दिल्ली की द्वारका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दिल्ली में भी मुकदमा दर्ज था। कविनगर एसएचओ अनिल कुमार शाही ने बताया कि पता चलने पर मनी रोशन कुमार को ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। उसके कब्जे से डीआरएम कलकत्ता के फर्जी लेटर पैड, मुहर बरामद हुई हैं।


सैकड़ों युवाओं कर करोड़ों ठग चुका गिरोह

पुलिस के मुताबिक मनी रोशन कुमार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है, जो कलकत्ता में चल रहे गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उक्त गिरोह रेलवे में नौकरी का झांसा देकर सैकड़ों युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed