फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

थाने में पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, अपने सामान की सुरक्षा खुद करें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
थाने में पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, अपने सामान की सुरक्षा खुद करें
विज्ञापन

गाजियाबाद। सड़क दुर्घटना, लावारिस और बरामदगी में थाने में खड़े वाहनों में से अगर कोई सामान चोरी होता है तो पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, अपने सामान की रक्षा खुद करें। ऐसी नसीहत सीज खड़े वाहनों में से सामान चोरी होने पर पुलिसकर्मी वाहन मालिकों को दे रहे हैं। थानों में सीज खड़े वाहनों में बैटरी, एसीएम, टायर चोरी समेत अन्य नुकसान के कई मामले सामने आ चुके हैं। सभी मामलों में पुलिस वाहन मालिक से उनकी जिम्मेदारी नहीं होने का हवाला दे रही है।
ऐसा ही एक मामला सिहानी गेट थाने का आया है। आठ अप्रैल को न्यू आर्य नगर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार को चोट आई थी। मामले में पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मुकदमा लिखकर थाने के बाहर खड़ा करा लिया। डेढ़ माह से ट्रक थाने के बाहर खड़ा है। मंगलवार सुबह थाने के बाहर से चोर ट्रक से बैटरी चुरा ले गए। बैटरी के तार कटने पर जीपीएस कनेक्शन कटा तो ट्रक मालिक के पास मोबाइल पर इसका संदेश पहुंचा, जिससे उन्हें बैटरी चोरी होने का पता चला।
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना निवासी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस से ट्रक को थाने के अंदर खड़ा करने की बात कही तो उन्होंने थाने के बाहर ही ट्रक खड़ा करने और सुरक्षित होने की बात कही। ट्रक से जब बैटरी चोरी हुई तो मंगलवार सुबह 5:45 बजे उनके पास जीपीएस के माध्यम से संदेश पहुंचा। उन्होंने ट्रक पर मौजूद चालक को इसकी जानकारी दी तो उसने ट्रक के पास जाकर देखा कि ट्रक में से बैटरी गायब मिली। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने दूसरी बैटरी निकलवाकर थाने में रखवा ली। सुरेंद्र पाल ने पुलिस से बैटरी चोरी की बात कही तो पुलिस ने इसकी जिम्मेदारी पुलिस की नहीं होने की बात कहकर टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ द्वितीय आलोक दुबे ने बताया कि ट्रक सीज करने के दौरान ट्रक मालिक से उसकी रक्षा खुद करने की लिखा पढ़ी कराई गई थी।
चौकी में खड़ी रोडवेज बस से भी हो चुकी है चोरी
मसूरी क्षेत्र में 22 अप्रैल को सड़क दुर्घटना के बाद जेल रोड चौकी में खड़ी रोडवेज बस से इलेक्ट्रिक कंट्रोल यूनिट चोरी हो गई। रोडवेज बस कर्मचारी द्वारा चौकी इंचार्ज से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने अपनी बस की देखभाल खुद करने की बात कहकर टरका दिया। मामले में नोएडा डिपो के वरिष्ठ लिपिक ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस लाइन से वाहनों से हुए टायर चोरी
22 फरवरी को भी पुलिस लाइन में खड़े वाहनों में से भी टायर चोरी होने का मामला सामने आ चुका है। इसमें कई पुलिसकर्मी भी टायर चोरी कराने के मामले में लिप्त पाए गए। जिसमें एक कांस्टेबल ने मिस्त्री को बुलाकर टायर निकलवाया और इंस्पेक्टर की कार में लगवा रहा था। मामले में मौके पर कार मालिक ने ही पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया। इसमें कार मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed