फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

11 वर्षीय बेटी ने इंजीनियर से मांगी एक करोड़ रंगदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
11 वर्षीय बेटी ने इंजीनियर से मांगी एक करोड़ रंगदारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन में बेटे की हत्या और बेटी से दुष्कर्म की धमकी देकर इंजीनियर से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आने से पुलिस के होश उड़ गए। इंजीनियर के मुताबिक उनके परिजनों के व्हॉट्सएप नंबरों पर धमकी भरे स्टेट्स अपने आप बदल रहे थे। साथ ही उनके नंबरों से जानकारों व रिश्तेदारों को धमकी भरे मेसेज भी भेजे जा रहे थे। साइबर सेल ने मामला का खुलासा किया तो पुलिस के साथ-साथ पीड़ित परिवार भी चौंक गया। यह सब कुछ सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली इंजीनियर की बेटी ही कर रही थी।
शालीमार गार्डन निवासी इंजीनियर ने 26 जुलाई को साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक बदमाशों ने उनके व उनके परिवार के मोबाइल हैक कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी। बदमाशों ने उन्हीं के व्हॉट्सएप का स्टेटस बदलकर लिखा कि एक करोड़ रुपये पार्क में पहुंचा देना। नहीं तो उनके बेटे की हत्या कर दी जाएगी और बेटी के साथ दुष्कर्म किया जाएगा। इंजीनियर के मुताबिक उनके व उनकी पत्नी के व्हॉट्सप नंबर से पड़ोसियों, जानकारों और रिश्तेदारों को धमकी भरे मेसेज भी भेजे जा रहे हैं। अजीबोगरीब घटना सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई थी। साइबर सेल के नोडल अधिकारी और सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई थी। सीओ अभय मिश्र ने बताया कि इंजीनियर की ही साढ़े 11 वर्षीय बेटी ने ही सब कुछ किया था।
विज्ञापन

परिजनों से खुन्नस निकालने को छात्रा बनाई योजना
सीओ ने बताया कि कोरोना काल में घर से ही पढ़ाई चल रही थी। इंजीनियर की पत्नी शिक्षिका हैं। दंपती अपनी बेटी पर पढ़ाई का ज्यादा दबाव डालकर मोबाइल से दूर रहने की हिदायत देते थे। साथ ही बात-बात पर डांट भी लगाते थे। इसी बात से नाराज होकर छात्रा ने सारी योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बदल देती थी स्टेट्स
वह व्हॉट्सएप वेब के जरिये अपने माता-पिता के व्हॉट्सएप को लैपटॉप पर चालू कर लेती थी और वहीं से स्टेट्स बदलकर मेसेज भेजती थी। छात्रा ने अपने मोबाइल पर भी धमकी भरा स्टेट्स लगाते हुए मोबाइल हैक होने की बात कही थी। सीओ का कहना है कि छात्रा की उम्र 11 साल होने के कारण उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। माता-पिता को उसकी काउंसलिंग कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed