फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गाजियाबाद: मंदिर मस्जिद से की अपील...10 गुना बढ़ गया टीकाकरण

Sun, 11 Jul 2021 01:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो आशुतोष यादव, गाजियाबाद
आशुतोष यादव, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 11 Jul 2021 01:00 AM IST
सार

यूनिसेफ के सर्वे में जिले में कई ऐसे क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं, जहां पर 130 से 300 लोगों ने ही टीका लगवाया था। टीके को लेकर लोगों में कई तरह की आशंकाएं हैं। मंदिर-मस्जिद से अपील के बाद लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता आई है।
 

विज्ञापन
ghaziabad news
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

धार्मिक स्थल भी कोरोना संक्रमण रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मंदिरों और मस्जिदों से अपील किए जाने के बाद जिले में टीकाकरण 10 गुना बढ़ गया। स्वास्थ्य विभाग खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में धर्मगुरुओं की मदद से कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है। धार्मिक स्थलों से और धर्मगुरुओं की अपील के बाद लोग टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन


यूनिसेफ के सर्वे में जिले में कई ऐसे क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं, जहां पर 130 से 300 लोगों ने ही टीका लगवाया था। टीके को लेकर लोगों में कई तरह की आशंकाएं हैं। मंदिर-मस्जिद से अपील के बाद लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता आई है।
विज्ञापन


124 जगहों पर कराई अपील
यूनिसेफ के जिला कोआर्डिनेटर मोहम्मद शादाब ने बताया कि अब तक सर्वे के साथ 124 क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया गया। उनकी काउंसिलिंग की गई। धर्मगुरुओं की अपील के बाद लोग टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बरेलवी व देवबंदी धर्मगुरुओं से संपर्क कर एलान कराया गया कि वैक्सीन से कोई साइड इफेक्ट नहीं है। पसौंडा, कैला भट्ठा, डासना, नाहल, तोड़ी भोजपुर, लोनी, कलछीना में मस्जिदों से एलान कराया गया। दूधेश्वरनाथ मंदिर में पहले से ही जारी किया गया कि वैक्सीनेशन कराने के बाद मंदिर में आएं, इससे लोगों एक चेतना आई और टीकाकरण करवा रहे हैं। मुरादनगर, लोनी व मोदीनगर में भी अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रामक वीडियो से बचें लोग
एक भ्रामक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वैक्सीन के साइड इफैक्ट व अन्य समस्याओं को बताया जा रहा है। मोहम्मद शादाब ने बताया कि वीडियो को लखनऊ भेजा गया है। लोगों को बताया कि वीडियो में बताई गईं बातें गलत हैं।

लोगों में क्या हैं भ्रांतियां
अलग-अलग समुदाय की अलग-अलग वैक्सीन।
टीका लगने के बाद घुटने में दर्द की शिकायत।
नपुंसकता व बांझपन की समस्या आएगी।
शरीर के किसी भी अंग में साइड इफेक्ट।
टीके के बाद कई माह तक बुखार आएगा।

पंडित जी ने किया प्रेरित

पहले कई लोग कहते थे कि वैक्सीनेशन के बाद घुटने में दर्द होने के साथ ही कई बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए टीकाकरण नहीं करा रहा था। मंदिर वाले पंडित आरएन प्रसाद ने बताया कि कोई बीमारी नहीं होती। मैंने भी टीका लगवा लिया।
-सतीश त्यागी

लोगों को किया जागरूक
मैंने खुद मस्जिद से एलान किया कि वैक्सीन लगवाकर संक्रमण से बच सकते हैं। टीकाकरण कराने से कोई परेशानी नहीं आती है। जागरूक करने के बाद बहुत से लोगों ने टीकाकरण कराया।
-मौलाना शाहिद आयूबी

देहात क्षेत्र में ज्यादा दिक्कत
देहात क्षेत्र में लोग टीकाकरण नहीं करा रहे थे, क्योंकि उनमें अफवाह फैली थीं। प्रशासनिक अधिकारियों, यूनिसेफ, सेंटर प्रभारी के अलावा धर्मगुरुओं के विशेष सहयोग से भ्रांतियां दूर की गईं। अब ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण बढ़ा है। कई जगह 10 गुना तक टीकाकरण बढ़ गया।
-डॉ. एनके गुप्ता, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed