{"_id":"60e20dcb8ebc3ee2215b55b2","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd221670217","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 लाख की स्मार्ट घड़ियों से रखी जाएगी सफाई कर्मचारियों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 लाख की स्मार्ट घड़ियों से रखी जाएगी सफाई कर्मचारियों पर नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउस टैक्स बढ़ोतरी पर 9 को होगी बहस, मेयर ने बोर्ड बैठक बुलाई
गाजियाबाद। हाउस टैक्स में 15 फीसदी की बढ़ोतरी के मुद्दे पर अब 9 जुलाई को नगर निगम की बोर्ड बैठक में बहस होगी। महापौर आशा शर्मा ने 26 पार्षदों के पत्र भेजने के बाद इस मुद्दे पर बोर्ड बैठक बुलाई है। दो चरणों में होने वाली बोर्ड बैठक के पहले चरण में बजट पर चर्चा और दूसरे में हाउस टैक्स बढ़ोतरी पर मंथन होगा। करीब पांच माह बाद होने वाली बोर्ड की यह बैठक हंगामेदार हो सकती है।
नगर निगम ने मौजूदा वित्तीय वर्ष से शहर में 15 फीसदी हाउस टैक्स बढ़ा दिया है। बिना बोर्ड बैठक में चर्चा के बढ़ाए गए हाउस टैक्स पर पार्षद भी दो धड़ों में बंटे हुए हैं। भाजपा के अधिकांश पार्षद टैक्स बढ़ोतरी का समर्थन कर रहे हैं तो विपक्ष और भाजपा के कई पार्षद इसका विरोध कर रहे हैं। करीब 15 दिन पूर्व भाजपा पार्षद हिमांशु मित्तल, कांग्रेस पार्षद जाकिर सैफी समेत पक्ष और विपक्ष के 26 पार्षदों ने नगर निगम अधिनियम की धारा-88 के तहत बैठक बुलाए जाने के लिए मेयर को पत्र दिया था। इस नियम के तहत मेयर को 15 दिन में बैठक बुलानी जरूरी है। इसके तहत अब महापौर ने बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। हाउस टैक्स बढ़ोतरी पर बोर्ड बैठक में चर्चा होगी तो विपक्ष इस मुद्दे पर महापौर और निगम अधिकारियों को घेर सकता है।
वहीं टैक्स पर मंथन से पहले नगर निगम के अधिकारी नए वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेंगे। कार्यकारिणी समिति से बजट पास हो जाने के बाद बोर्ड के समक्ष यह बजट पेश किया जाएगा। इस बैठक में वार्डों में विकास कार्यों के लिए कोटा भी तय किया जा सकता है।