फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

देश का तीसरा प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
देश का तीसरा प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद
विज्ञापन

साहिबाबाद। शुक्रवार को गाजियाबाद शहर देश का तीसरा प्रदूषित शहर रहा। गाजियाबाद का प्रदूषण मानकों से तीन गुना अधिक रेड जोन में पहुंच गया। गाजियाबाद शहर का एक्यूआई 334 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद में संजय नगर इलाका सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक 370 दर्ज किया गया।

गाजियाबाद शहर में गर्मी के साथ ही प्रदूषण स्तर भी बढ़ रहा है। शहर का एक्यूआई शुक्रवार को मानकों से तीन गुना अधिक 334 तक जा पहुंचा। देश में सोनीपत इलाका सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक 365 दर्ज किया गया। मेरठ देश में दूसरा प्रदूषित शहर रहा। यहां पर एक्यूआई 346 रहा। वहीं गाजियाबाद में संजय नगर इलाके का प्रदूषण स्तर सबसे ज्यादा दर्ज हुआ। यहां पर एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक 370 दर्ज हुआ। यहां पीएम 10 का स्तर मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक 370 रहा। वहीं पीएम 2.5 का स्तर 119 तक पहुंच गया। लोनी में भी एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक 356 दर्ज हुआ। यहां पीएम 10 का स्तर 356 और पीएम 2.5 का स्तर 106 रहा। वहीं वसुंधरा का एक्यूआई 334 तक जा पहुंचा। यहां पर पीएम 10 का स्तर 334 और पीएम 2.5 का स्तर 96 दर्ज किया गया। सबसे कम एक्यूआई इंदिरापुरम इलाके का रहा। मगर यहां भी एक्यूआई मानकों से तीन गुना अधिक 305 रहा। पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर 305 और 94 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed