{"_id":"60de15cc8ebc3ed78077f510","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2214921197","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान 43 डिग्री, लू की लहर ने तपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान 43 डिग्री, लू की लहर ने तपाया
विज्ञापन
तापमान 43 डिग्री, लू की लहर ने तपाया
गाजियाबाद। गर्मी उफान पर है। कई दिनों से तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज हो रहा है। गर्मी में न दिन में राहत और न रात में। बृहस्पतिवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू की लहर चल रही है। इससे बचने की जरूरत है। हीट स्ट्रोक के केस बढ़ गए हैं। डिहाइड्रेशन की समस्या हो रही है। अगले पांच दिन गर्मी इसी तरह परेशान करने वाली है। उसके बाद बारिश हो सकती है।
गर्मी का आलम यह है कि सुबह होते ही तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। सुबह आठ बजे पारा 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 बजे 41 डिग्री पर पहुंच गया। चढ़ते तापमान के बीच एसी भी जवाब देने लगे हैं। बिजली की खपत बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर चल रहा है। कृषि और मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसवी सिकेरा का कहना है कि अभी आने वाले पांच दिन तक गर्मी ऐसे ही रहेगी, इसके बाद बारिश हो सकती है।
अस्पताल में बढ़े डिहाइड्रेशन व हीट स्ट्रोक के मरीज
एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से तापमान अधिक होने के कारण लोग हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन की चपेट में आने लगे हैं। जिला अस्पताल में इस समय प्रतिदिन 30 से 35 ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिनमें गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी होने से बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
इस तरह से करें बचाव
- दिन में हर पंद्रह से बीस मिनट में पानी पीते रहें।
- दिन में कम से कम तीन से चार लीटर पानी जरूर पीएं।
- अधिक तली-भुनी, देर तक काटकर रखी हुई सलाद और बासी चीजें न खाएं।
- खाने में तरबूज, खीरा ककड़ी और सलाद शामिल करें।