फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मदद के बहाने 100 से अधिक लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मदद के बहाने 100 से अधिक लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने वसुंधरा सेक्टर 2 सी स्थित एक निजी बैंक के एटीएम बूथ के पास से मदद के बहाने कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के पिता पुत्र समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 128 एटीएम कार्ड, तीन हजार रुपये, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक कार बरामद की है। आरोपी पिछले एक वर्ष से ठगी की वारदात कर रहे थे और अब तक सौ से अधिक वारदातें कर चुके हैं।
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर ठगी करने वालों की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद से इंदिरापुरम पुलिस जांच में जुटी थी। सीसीटीवी में आरोपियों की कार कैद हुई थी। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने पुलिस टीम के साथ वसुंधरा सेक्टर 2 सी के एक एटीएम बूथ के पास से पांच आरोपियों को पकड़ लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी इमरान निवासी अशोक विहार लोनी, सुरेश निवासी बलराम नगर लोनी, वरुण निवासी लाल बाग लोनी बार्डर, अहमद निवासी अशोक विहार, अंकित निवासी बलराम नगर लोनी बार्डर हैं। इमरान और उसके पिता मो. अहमद एक साथ वारदात को अंजाम देने के लिए आते थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि ठगी के रुपये से ही सुरेश ने यह कार खरीदी थी। जबकि गिरोह का सरगना सद्ददाम निवासी लोनी फरार है।
विज्ञापन

ऐसे करते थे वारदात
एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार से निकलते थे। इसके बाद जहां पर दो या दो से अधिक एटीएम बूथ बिना गार्ड वाले होते थे, उनके पास खड़े हो जाते थे। जो भी सीधा साधा व्यक्ति या महिला रुपये निकालने के लिए आते थे। उनके पीछे खड़े हो जाते थे। इसके बाद मदद का बहाना बना पासवर्ड देखकर बातों में फंसाकर कार्ड बदल देते थे। इसके बाद ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपी दसवीं और 11वीं तक ही पढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर में भी कर चुके हैं वारदात
पुलिस के अनुसार आरोपी बहुत ही शातिर हैं। लोनी से जयपुर और राजस्थान तक ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। गिरोह का सरगना सद्दाम अभी फरार है। उसके पकड़े जाने पर अन्य जानकारी प्राप्त होगी। साहिबाबाद की दो और इंदिरापुरम की पांच घटनाओं का अनावरण हुआ है। आरोपी एक वर्ष में 100 से अधिक वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed