{"_id":"60ce45568ebc3e32a7166797","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd220763054","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन में गाजियाबाद के 2.44 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिन में गाजियाबाद के 2.44 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम प्रांगण में रेड़ी पटरी वालों व निगम कर्मचारियों के लिए विशेष टीकाकरण कैम्प ?
- फोटो : GHAZIABAD City
नौ दिन में गाजियाबाद के 2.44 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए काम शुरू कर दिया है। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छह स्थानों पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।
नौ दिन लगातार संचालित होने वाले शिविर के माध्यम से चार लाख की आबादी में 2.44 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य है। अभियान में 355 टीमें टीकाकरण करेंगी। अभी तक दो स्थानों पर कैंप लगाया जा रहा है। जिले में 21 से 29 जून तक जिन हेल्थ पोस्ट पर पायलट प्रोेजेक्ट चलाए जाएंगे। इनमें कुल आबादी 444272 है। इनमें 361461 शहरी क्षेत्र और 82811 ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग हैं। इनमें से विभाग ने 266563 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। टीकाकरण के लिए 36 क्लस्टर चयनित किए हैं और उनमें 144 सेशन साइट बनाए गए हैं। 355 टीमें टीकाकरण करेंगी।
एक दिन में 30 हजार को टीका
एक दिन में लगभग 30 हजार लोगों का टीकाकरण होगा। एक टीम एक दिन में 250 लोगों का टीकाकरण कर सकती है। पायलट प्रोजेक्ट में 355 टीमें कार्य करेंगी और एक टीम निर्धारित दिनों में लगभग 750 लोगों का टीकाकरण करेगी।
विज्ञापन
इन स्थानों पर आयोजित होंगे शिविर
एक जुलाई से लागू हो रही नई टीकाकरण नीति के तहत किए जाने वाले टीकाकरण को लेकर शासन स्तर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में पहले पायलट प्रोजेक्ट के लिए दो स्थानों का चयन किया गया था, लेकिन अब छह स्थानों पर पायलट प्रोजेक्ट चलाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया है, जिसमें मकनपुर, खोड़ा, भोजपुर, वसुंधरा, महाराजपुर और सादिक नगर में टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा।
सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत 18 से 44 उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए उन्हें ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर टेक्निकल टीम भी रहेगी। रजिस्ट्रेशन के बाद टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि विभाग लक्षित आबादी का टीकाकरण करने का पूरा प्रयास करेगा। इसके लिए एक केंद्र पर प्रतिदिन लगभग पांच हजार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
राजनगर एक्सटेंशन में लगेगा कैंप
21 और 22 जून को राजनगर एक्सटेंशन के वीवीआईपी, क्लासिक रेजीडेंसी, गुलमोहर गार्डन, रिवहर हाईट और यूनिनव सोसायटी में शिविर का आयोजन होगा। 24 व 25 जून को अजनारा इंटीग्रिटी, वीवीआईपी, चार्म्स कैसल, गौड़ कासकेड्स व स्टार रामेश्वरम में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।