फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

एक हफ्ते में कोरोना कर्फ्यू हटाने का लक्ष्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
एक हफ्ते में कोरोना कर्फ्यू हटाने का लक्ष्य
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहरी क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को रोकने की दिशा में प्रशासन काम कर रहा है। शहरी क्षेत्र के 100 वार्डों को दो श्रेणी में बांटकर स्वैच्छिक सामुदायिक कंटेनमेंट कार्यक्रम को सभी वार्डों में लागू किया जा रहा है। पहले श्रेणी में जहां पर कोरोना संक्रमण के अधिक मामले हैं। वहां पर कंटेनमेंट जोन पॉलिसी को सख्ती से लागू कराया जाएगा। दूसरे जहां पर संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं या फिर शून्य हैं। वहां पर स्वैच्छिक कंटेनमेंट जोन पॉलिसी को लागू किया जाएगा। यहां पर आरडब्ल्यूए, एओए और स्थानीय वार्ड पार्षदों के माध्यम से निगरानी समितियां बनाई जाएंगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि सक्रिय मरीजों की संख्या एक हफ्ते में 600 से नीचे की जाए।

डीएम अजय शंकर पांडेय का कहना है कि अब जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार के नीचे आ गई है। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना नियंत्रण का प्रोग्राम काफी सफल रहा है। अब शहरी क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग मिलकर काम करेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। जहां पर कोरोना के कम मामले हैं या शून्य है वहां पर कोरोना दोबारा से न फैले, इसके लिए निगरानी समिति सक्रिय की जाएगी। लोग दो गज की दूर, सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य तौर पर पालन करें। इसके लिए निगरानी समिति विशेष तौर पर काम करेगी। ग्रामीण क्षेत्र में निगरानी समिति का फॉर्मूला विशेष तौर पर सफल रहा है। अब इसके अच्छे परिणाम शहरी क्षेत्र में भी देखने को मिल रहे हैं। इसके लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ ट्रांस हिंडन एसोसिएशन ने मिलकर काम करने को भरोसा भी दिया है। इसके तरह से अन्य आरडब्ल्यूए ने भी मिलकर काम करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed